Last Updated:
Mohabbat Ka Sharbat Recipe: अगर आप भी इस चिलचिलाती गर्मी में अपने परिवार और मेहमानों के लिए कुछ बेहद खास और रिफ्रेशिंग तलाश रहे हैं, तो गुलाब की खुशबू और तरबूज की ताजगी से भरपूर यह शरबत एकदम परफेक्ट है. यह न केवल आपके गले को तर करता है, बल्कि तरबूज और दूध का मेल आपके पेट को अंदरूनी ठंडक भी पहुंचाता है.
यह न केवल आपके गले को तर करता है, बल्कि तरबूज और दूध का मेल आपके पेट को अंदरूनी ठंडक भी पहुंचाता है.
Watermelon Rose Drink Recipe: तपती गर्मी, झुलसाती धूप और पसीने से तरबतर दोपहर. ऐसे में अगर बर्फ की डलियों के बीच गुलाबी रंग का कोई शीतल पेय मिल जाए, तो दिल को जो सुकून मिलता है, उसे ही पुरानी दिल्ली की गलियों में ‘प्यार मोहब्बत का शरबत’ कहते हैं. जामा मस्जिद के पास की संकरी गलियों से निकला यह ड्रिंक आज देशभर के खाने-पीने के शौकीनों की पहली पसंद बन चुका है.
यह न केवल आपके गले को तर करता है, बल्कि तरबूज और दूध का मेल आपके पेट को अंदरूनी ठंडक भी पहुंचाता है.
अगर आप भी इस चिलचिलाती गर्मी में अपने परिवार और मेहमानों के लिए कुछ बेहद खास और रिफ्रेशिंग तलाश रहे हैं, तो गुलाब की खुशबू और तरबूज की ताजगी से भरपूर यह शरबत एकदम परफेक्ट है. यह न केवल आपके गले को तर करता है, बल्कि तरबूज और दूध का मेल आपके पेट को अंदरूनी ठंडक भी पहुंचाता है.
मोहब्बत का शरबत के लिए सामग्री-
ठंडा दूध: 500 मिली (फुल क्रीम दूध ज्यादा स्वाद देता है)
चीनी: 6 बड़े चम्मच (स्वादानुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं)
गुलाब का शरबत (जैसे रूह अफ़ज़ा): 3 कप
तरबूज का रस: 1 कप
कटा हुआ तरबूज: 3 बड़े चम्मच (बारीक कटे हुए क्यूब्स)
सूखी गुलाब की पंखुड़ियां: 2 बड़े चम्मच
ठंडा पानी: 1/2 कप
बर्फ के टुकड़े: आवश्यकतानुसार
बनाने की विधि: स्टेप-बाय-स्टेप तरीका:
स्टेप 1: बेस तैयार करें
एक बड़ा जग या मिक्सिंग बाउल लें. इसमें सबसे पहले एकदम ठंडा दूध, आधा कप पानी और ताजा तरबूज का रस डालें. इन तीनों को अच्छी तरह मिला लें ताकि एक स्मूथ बेस तैयार हो जाए.
स्टेप 2: गुलाबी रंगत और मिठास
अब इस मिश्रण में गुलाब का शरबत और चीनी मिलाएं. इसे तब तक हिलाते रहें (Whisk करें) जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए और शरबत का रंग एक प्यारा सा ‘बेबी पिंक’ न हो जाए. गुलाब की खुशबू इस वक्त पूरे किचन में महकने लगेगी.
स्टेप 3: गार्निशिंग का जादू
शरबत की असली जान है तरबूज के छोटे-छोटे टुकड़े. जब आप शरबत पिएं और मुंह में तरबूज के चंक्स आएं, तो वही असली स्वाद है. तैयार शरबत को कांच के लंबे गिलासों में डालें. ऊपर से बारीक कटा हुआ तरबूज, सूखी गुलाब की पंखुड़ियां और ढेर सारी बर्फ डालें.
क्यों है यह ड्रिंक खास?
तरबूज में 90% से ज्यादा पानी होता है, जो हाइड्रेशन के लिए बेस्ट है. वहीं, दूध और गुलाब का अर्क स्ट्रेस को कम कर मन को शांत करता है. इस शरबत को सर्व करने से पहले गिलासों को 10 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें, ताकि ‘चिल्ड’ सर्विंग का आनंद दोगुना हो जाए. तो इस वीकेंड, सिर्फ शरबत ही नहीं, अपनों को ‘मोहब्बत’ पिलाएं और इस गर्मी को खुशनुमा बनाएं!
About the Author
मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…और पढ़ें