Last Updated:

कटहल से बेहद स्वादिष्ट और मसालेदार सब्जी बनाई जा सकती है. इसे बनाने में बहुत कम सामग्री और समय लगता है. हाथों पर तेल लगाकर कटहल काटने की आसान तकनीक से झंझट खत्म हो जाता है. इसका खास तरीका और मसालों का सही मेल सब्जी को जबरदस्त स्वाद देता है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्लीः गर्मियों के मौसम में बाजारों में कटहल की आवक बढ़ जाती है. कटहल से बनने वाली सब्जी स्वाद में तो लाजवाब होती ही है, साथ ही इसे घर के रोजमर्रा के खाने में भी शामिल किया जा सकता ह. वही कई लोगों को कटहल काटने और इसकी सब्जी बनाने में काफी समय लगने की शिकायत रहती है. ऐसे में अगर आप कम समय में स्वादिष्ट और मसालेदार कटहल की सब्जी बनाना चाहते हैं तो यह झटपट बनने वाली रेसिपी आपके काम आ सकती है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती.

सब्जी बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री
झटपट कटहल की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कटहल के छोटे-छोटे टुकड़े लें. इसके साथ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन की जरूरत होगी. मसालों में हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक लिया जा सकता है. इसके अलावा सब्जी बनाने के लिए थोड़ा सा तेल और जरूरत के अनुसार पानी लें। अगर आपको मसालेदार खाना पसंद है तो इसमें थोड़ी सी काली मिर्च या चाट मसाला भी डाला जा सकता है.

ऐसे बनाएं झटपट कटहल की सब्जी
सबसे पहले कटहल को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. कटहल काटते समय हाथों और चाकू पर थोड़ा तेल लगा लेने से चिपचिपाहट कम हो जाती है. अब कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें. जीरा चटकने के बाद बारीक कटा प्याज डालकर उसे हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर कुछ देर भूनें. अब इसमें कटे हुए टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक टमाटर नरम होकर मसाले के साथ अच्छी तरह मिल न जाएं.

मसालों के साथ कटहल को दें शानदार स्वाद
टमाटर के पकने के बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह भूनें. अब इसमें कटहल के टुकड़े डालकर मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं. कुछ मिनट तक कटहल को मसाले में भूनने के बाद थोड़ा पानी डालें और कड़ाही को ढककर इसे पकने दें. कटहल के नरम होने तक इसे बीच-बीच में चलाते रहें. आखिर में इसमें गरम मसाला डालकर दो-तीन मिनट और पकाएं. तैयार है गरमा-गरम मसालेदार कटहल की सब्जी.

रोटी से लेकर चावल तक के साथ कर सकते हैं सर्व
इस सब्जी को आप गर्मागर्म रोटी, पराठे या चावल के साथ परोस सकते हैं. ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालने से इसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं. अगर आप इसे थोड़ा सूखा और मसालेदार रखना चाहते हैं तो पानी की मात्रा कम रखें. वहीं ग्रेवी वाली सब्जी पसंद करने वालों के लिए थोड़ा ज्यादा पानी डालकर इसे पकाया जा सकता है. इस आसान रेसिपी की सबसे अच्छी बात यही है कि बिना ज्यादा मेहनत के घर पर स्वादिष्ट कटहल की सब्जी तैयार हो जाती है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment