सामग्री
- आलू: 4 बड़े (सफेद या चिप्स वाले आलू)
- बर्फ का पानी: 3-4 कप
- नमक: स्वादानुसार (या सेंधा नमक)
- चाट मसाला: 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च / लाल मिर्च पाउडर: ½ छोटा चम्मच
- तेल: तलने के लिए
बनाने का तरीका
स्टेप 1
सबसे पहले आलू को छील लें। अब स्लाइसर की मदद से आलू के पतले-पतले चिप्स काटें। ध्यान रखें कि स्लाइस जितने पतले होंगे, चिप्स उतने ही कुरकुरे बनेंगे।
स्टेप 2
कटे हुए चिप्स को तुरंत ठंडे या बर्फ वाले पानी में डाल दें। इन्हें 2 से 3 बार साफ पानी से तब तक धोएं जब तक पानी पूरी तरह से साफ न दिखने लगे। आलू से स्टार्च निकालना ही उन्हें बाज़ार जैसा क्रिस्पी और सफेद बनाता है।
स्टेप 3
चिप्स को पानी से निकालें और एक साफ कॉटन के कपड़े या टिशू पेपर पर फैला दें। कपड़े से हल्का थपथपाकर इनका पानी पूरी तरह सुखा लें। चिप्स में नमी बिल्कुल नहीं रहनी चाहिए।
स्टेप 4
कढ़ाई में तेल तेज़ आंच पर गरम करें। जब तेल अच्छा गरम हो जाए, तो गैस को मध्यम कर दें और एक-एक करके चिप्स तेल में डालें। एक साथ बहुत सारे चिप्स न डालें।
स्टेप 5
इन्हें हल्के हाथ से चलाते हुए तब तक तलें जब तक इनका बुलबुला उठना कम न हो जाए और ये कुरकुरे न दिखने लगें। चिप्स को ज्यादा लाल न होने दें,हल्का सुनहरा या सफेद रहने पर ही निकाल लें। इसके बाद इसपर चाट मसाला और काली मिर्च छिड़क कर सर्व करें।