Last Updated:
गोरखपुर में वेज बिरयानी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, खासकर विजय चौक की एक खास दुकान लोगों के बीच चर्चा में है. सोयाबीन, मटर और खड़े मसालों से बनी यह बिरयानी अपने अनोखे स्वाद और खुशबू के लिए जानी जा रही है. खास चटनी और चाट मसाले का ट्विस्ट इसे और भी लाजवाब बना देता है. यही वजह है कि अब यह वेज बिरयानी नॉनवेज डिशेज को भी कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है और फूड लवर्स की नई पसंद बन चुकी है.
गोरखपुर. खाने-पीने के शौकीनों की अपनी अलग पहचान है, यहां का फूड कल्चर हमेशा से ही विविधता और स्वाद के लिए जाना जाता रहा है. खासतौर पर नॉनवेज डिशेज, चिकन और मटन की जबरदस्त डिमांड शहर में लंबे समय से देखने को मिलती रही है. लेकिन पिछले कुछ समय में एक नया ट्रेंड तेजी से उभरा है, जिसने लोगों के स्वाद को नया मोड़ दे दिया और वो है वेज बिरयानी का बढ़ता क्रेज. गोरखपुर में अब सिर्फ नॉनवेज ही नहीं, बल्कि वेज बिरयानी भी लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है. शहर के कई इलाकों में इसकी बढ़ती लोकप्रियता साफ नजर आ रही है. खासतौर पर विजय चौक पर लगने वाली वेज बिरयानी की दुकान इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है.
क्या है इस वेज बिरयानी की खासियत
यह वेज बिरयानी अपने खास स्वाद और अनोखे मसालों के कारण लोगों को खूब पसंद आ रही है. इसमें सोयाबीन, मटर और खड़े मसालों का बेहतरीन मिश्रण किया जाता है, जो इसे एक दमदार फ्लेवर देता है. इसकी खुशबू इतनी आकर्षक होती है कि, दूर से ही लोग खिंचे चले आते हैं. इसके साथ मिलने वाली खास चटनी इसका स्वाद और भी बढ़ा देती है. ऊपर से डाला गया चाट मसाला इसे एक अलग ही ट्विस्ट देता है, जो इसे आम बिरयानी से अलग बनाता है.
लोगों की राय, स्वाद में कोई समझौता नहीं
गोरखपुर के लोग इस नई वेज बिरयानी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि यह बिरयानी स्वाद के मामले में किसी भी नॉनवेज बिरयानी से कम नहीं है. वहीं, जो लोग चिकन या मटन नहीं खाते, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आई है. कुछ ग्राहकों का कहना है कि, इसका स्वाद इतना अच्छा है कि बार-बार खाने का मन करता है. वहीं युवाओं में इसका खासा क्रेज देखा जा रहा है जहां वे दोस्तों के साथ खड़े होकर इसका लुत्फ उठाते नजर आते हैं.
बढ़ती डिमांड, बदलता फूड ट्रेंड
शहर में वेज बिरयानी की बढ़ती मांग यह दिखाती है कि लोगों का स्वाद धीरे-धीरे बदल रहा है. अब लोग सिर्फ पारंपरिक विकल्पों तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि नए और हेल्दी विकल्पों की ओर भी रुख कर रहे हैं. अगर आप भी नॉनवेज से हटकर कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो गोरखपुर की यह वेज बिरयानी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. एक बार इसका स्वाद चखेंगे, तो यकीनन आप भी इसके दीवाने हो जाएंगे.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें