Last Updated:
Sabudana Pops Recipe: अगर आप हर बार साबूदाना खिचड़ी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार घर पर क्रिस्पी साबूदाना पॉप्स जरूर ट्राई करें. यह स्वादिष्ट और कुरकुरा स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आएगा. उबले हुए साबूदाना, आलू, मूंगफली, हरी मिर्च और हल्के मसालों से तैयार होने वाली यह रेसिपी बाहर से बेहद क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होती है. इसे शाम की चाय के साथ, पार्टी स्नैक या व्रत के दौरान भी बनाया जा सकता है. कम समय में तैयार होने वाली यह आसान रेसिपी स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है. यदि आप घर पर कुछ नया और अलग बनाना चाहते हैं, तो साबूदाना पॉप्स एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है.
Recipe Special: राजस्थान में सावन का महीना शुरू होते ही घरों में व्रत-उपवास के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों की रौनक बढ़ जाती है. साबूदाने की खिचड़ी, वड़ा और खीर तो लगभग हर घर में बनती है, लेकिन इस बार पारंपरिक स्वाद को नया अंदाज देने के लिए साबूदाना पॉप्स बेहतरीन विकल्प बन सकते है. बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम ये पॉप्स बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं. खास बात यह है कि इन्हें घर में आसानी से उपलब्ध सामग्री से कम समय में तैयार किया जा सकता है.शाम की चाय, मानसून की फुहारों या व्रत के विशेष नाश्ते के रूप में यह रेसिपी स्वाद और सेहत दोनों का संतुलन बनाए रखती है.
साबूदाना पॉप्स बनाने के लिए एक कप भीगा हुआ साबूदाना, एक कप उबले और मसले हुए आलू, एक बड़ा चम्मच कुटी हुई मूंगफली, दो बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, एक-एक बड़ा चम्मच सूजी और कॉर्नफ्लोर, स्वादानुसार नमक तथा एक छोटा चम्मच चिली ऑयल लें. इन सभी सामग्री को एक बड़े बर्तन में डालकर अच्छी तरह मिलाएं और नरम आटा तैयार कर लें. इसके बाद छोटे-छोटे गोल पॉप्स बनाकर करीब 15 मिनट के लिए अलग रख दें, ताकि मिश्रण अच्छी तरह सेट हो जाए.
हरा धनिया और तिल छिड़ककर तुरंत गर्मागर्म परोसें
अब कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार पॉप्स को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. दूसरी ओर एक पैन में एक छोटा चम्मच चिली ऑयल गर्म करके उसमें बारीक कटा लहसुन डालें और एक मिनट तक भूनें. इसके बाद एक छोटा चम्मच सोया सॉस, आधा छोटा चम्मच सफेद सिरका और दो छोटे चम्मच टमाटर कैचप डालकर अच्छी तरह मिलाएं. तैयार सॉस में तले हुए साबूदाना पॉप्स डालें और हल्के हाथ से चलाएं, ताकि हर पॉप पर सॉस की अच्छी परत चढ़ जाए. अंत में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और तिल छिड़ककर तुरंत गर्मागर्म परोसें.
व्रत में भी काम आती है ये रेसिपी
राजस्थान में इन दिनों मानसून के मौसम के साथ चाय और गरमा-गरम स्नैक्स का चलन बढ़ जाता है. ऐसे में साबूदाना पॉप्स पारंपरिक व्रत वाले भोजन और आधुनिक फ्यूजन स्नैक का बेहतरीन मेल साबित हो सकते हैं. मूंगफली और आलू से मिलने वाली ऊर्जा, साबूदाने का हल्का स्वाद और मसालेदार सॉस का तड़का इसे खास बनाता है. यदि व्रत के लिए बना रहे हैं तो सोया सॉस, लहसुन और सिरके की जगह सेंधा नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च और दही या मूंगफली की चटनी के साथ भी इसे परोसा जा सकता है.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें