नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों काफी सुर्खियों में है। रिलीज के पहले हफ्ते में जिस फिल्म की कमाई लाखों तक ही सीमित थी तीसरे वीकेंड में एंट्री करते ही उसकी कमाई अचानक बढ़ गई। बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ जैसी कमाई कर रही है, उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। इस फिल्म ने 1 महीने में ही 800 फीसदी का मुनाफा कमा लिया है और बंपर कमाई पर ब्रेक लगता भी नहीं दिख रहा। ‘हनुमान अंश’ का एक भजन भी इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है, जिसके बोल ‘संकट के कटैया हनुमान’ है। इस भजन को बुंदेलखंड के लोकगायक सुनील लोधी ने आवाज दी है, जो जन्म से ही दृष्टिबाधित हैं। ऐसे में सुनील लोधी की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

कभी ट्रेन में भजन गाते थे सुनील लोधी

‘हनुमान अंश’ के सुपरहिट भजन ‘संकट के कटैया हनुमान’ को आवाज देने वाले सुनील लोधी एक समय पर ट्रेन और गांव-देहात में भजन गाकर गुजारा करते थे। लेकिन, आज के समय में अब हर तरफ उनकी आवाज गूंज रही है। ‘हनुमान अंश’ 1 महीने पहले, 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और जैसे ही इसका भजन ‘मोरे संकट के कटैया हनुमान’ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने इसके सिंगर को हर तरफ खोजना शुरू कर दिया, तब लोगों को पता चला कि ये सिंगर सुनील लोधी हैं जो बुंदेलखंड के लोकगायक हैं और पवन पुत्र हनुमान के बहुत बड़े भक्त हैं।

जन्म से नहीं देख सकते सुनील लोधी

आज यूट्यूब पर सुनील लोधी के भजन को यूट्यूब पर 30 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इंस्टाग्राम पर भी इस गाने पर कई रील वायरल हो रहे हैं। अपनी खूबसूरत आवाज के जरिए अब बॉलीवुड में सुनील लोधी की आवाज धूम मचा रही है। सुनील लोधी की बात करें तो वह जन्म से दृष्टिबाधित हैं। सुनील का परिवार आर्थिक रूप से इतना कमजोर था कि वह कभी स्कूल तक नहीं जा पाए और म्यूजिक की भी कोई ट्रेनिंग नहीं ली। लेकिन, भगवान ने इतने खूबसूरत हुनर से नवाजा कि आज के समय में वह हर तरफ उन्हीं की चर्चा है। सुनील लोधी ने 10 साल की उम्र में ही तंबूरा बजाना सीख लिया था और उसी के सहारे भजन गाते हैं।

ट्रेन में गाया भजन

कभी सुनील लोधी ने ट्रेन में भजन गाए तो कभी गांव-गांव तंबूरा लेकर घूमे और अब हर तरफ उनकी आवाज गूंज रही है। सोशल मीडिया के जरिए उनकी आवाज ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी तक पहुंची, उन्होंने सुनील को गाना गाने का मौका दिया और अब उनका भजन हर किसी की जुबान पर है। न स्कूल, न कोई प्रोफेशनल ट्रेनिंग और न ही कोई गॉडफादर, बस एक तंबूरा, हनुमान जी पर अटूट विश्वास, खूबसूरत आवाज और हौंसले के दम पर अब हर तरफ सुनील लोधी छाए हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘हनुमान अंश’ की परफॉर्मेंस पर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने की बात, बोले- हिट या फ्लॉप कहना जल्दबाजी

Latest Bollywood News





Source link

Write A Comment