इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट के बाद अब फिर से जो रूट को टेस्ट का कप्तान नियुक्त किया गया है। रूट के कप्तान बनने से पहले फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना था कि हैरी ब्रूक इंग्लैंड अगले टेस्ट कप्तान बनेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ECB ने एक बार फिर जो रूट पर भरोसा जताया है।

इंग्लैंड के टी20 और वनडे टीम के कप्तान हैं ब्रूक

बेन स्टोक्स इस बात से हैरान हैं कि हैरी ब्रूक को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का कप्तान नहीं बनाया गया। 27 साल के ब्रूक अभी इंग्लैंड की टी20 और वनडे टीम के कप्तान हैं और टेस्ट टीम में उपकप्तान की भूमिका निभाते हैं। स्टोक्स चाहते थे कि ब्रूक को ही टेस्ट कप्तानी मिले, लेकिन चयनकर्ताओं ने उनकी बात नहीं मानी और ब्रूक की जगह जो रूट को दोबारा टेस्ट कप्तान बना दिया। रूट इससे पहले भी 2017 से 2022 के दौरान इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रह चुके हैं, जिनकी कप्तानी में टीम ने 65 में से 27 टेस्ट मैच जीते थे।

हैरी ब्रूक को कप्तान न बनाना समझ से बाहर है- बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स ने लव ऑफ क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा कि अगर आपको लगता है कि कोई खिलाड़ी अच्छा कप्तान बन सकता है, तो उसे यह जिम्मेदारी दे देनी चाहिए। उनका मानना था कि भले ही वह चयनकर्ताओं की बात समझते हैं, लेकिन हैरी ब्रूक को उपकप्तान होने के बावजूद कप्तान न बनाना समझ से बाहर है, खासकर तब जब मुख्य कप्तान खेल ही नहीं रहा था। इससे ब्रूक को गलत संदेश जाता है। दूसरी तरफ, इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज स्टीफन फ्लेमिंग को अपनी टेस्ट टीम का नया हेड कोच बनाया है। फ्लेमिंग ने ब्रेंडन मैकुलम की जगह ली है, जो अब सिर्फ वनडे और टी-20 टीमों के कोच रहेंगे।

जो रूट को लेकर बेन स्टोक्स ने क्या कहा?

स्टोक्स ने आगे कहा कि मैं दिल से चाहता हूं कि रूट को पूरी कामयाबी मिले। मुझे उम्मीद है कि वह कप्तान के तौर पर बहुत आगे जाएंगे और बेहतरीन काम करेंगे। स्टीफन फ्लेमिंग एक बहुत अच्छे इंसान हैं, मैं उनके साथ पहले काम कर चुका हूं, इसलिए मुझे लगता है कि रूट को उनके साथ काम करने में काफी मजा आएगा। लेकिन मैंने रूट से साफ-साफ कह दिया था कि मुझे सिर्फ उनकी ही चिंता है। जब वह पिछली बार कप्तान थे, तो मैंने खुद देखा था कि उन्होंने कितना तनाव और परेशानियाँ झेली थीं। वह हमेशा अपने से पहले टीम के बारे में सोचते हैं। मैं उनकी बहुत परवाह करता हूँ, इसलिए नहीं चाहता कि वह दोबारा उस बुरे दौर से गुजरें। मैं चाहता हूं कि वह हर तरह से सफल हों और मुझे पूरा भरोसा है कि वह बहुत अच्छा करेंगे। अब मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि यह टीम आगे कैसा खेलती है।

यह भी पढ़ें

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कहां है भारत और श्रीलंका, 15 अगस्त से होगा सीरीज का आगाज

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत आज से, जानें कब और कहां देख पाएंगे LIVE मुकाबला

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment