भारत में गर्मी अब पहले से कहीं ज्यादा तेज और खतरनाक हो गई है। इन दिनों कई शहरों में तापमान 45-50 डिग्री Celsius तक पहुंच रहा है. ऐसी भीषण गर्मी (हीटवेव) में घर को ठंडा रखना स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हो गया है। लेकिन सवाल यह है कि कूलर बेहतर है या AC?

दोनों ही ठंडक देते हैं, लेकिन स्वास्थ्य, बिजली बिल और आराम के लिहाज से दोनों में काफी अंतर है. डॉक्टरों और विशेषज्ञों के अनुसार, सही चुनाव मौसम, आपके स्वास्थ्य और बजट पर निर्भर करता है.

कूलर के फायदे

नमी बनाए रखता है: कूलर पानी की वाष्पीकरण से ठंडक देते हैं, जिससे हवा में नमी बनी रहती है. इससे गला, त्वचा और आंखें सूखती नहीं हैं.

सस्ता और कम बिजली खर्च: कूलर AC से बहुत कम बिजली खाता है.

ताज़ी हवा: अच्छी वेंटिलेशन के साथ कूलर बाहर की हवा को अंदर लाता है.

सूखी हवा वाले इलाकों (जैसे दिल्ली, राजस्थान, उत्तर भारत) में कूलर ज्यादा आरामदायक होते हैं.

कूलर के नुकसान 

  1. ज्यादा नमी के कारण फंगस और बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं.
  2. ह्यूमिडिटी के मौसम में काम नहीं करते.
  3. अगर साफ न किया जाए तो सांस की बीमारियां बढ़ा सकते हैं.

AC के फायदे

तेज ठंडक और नमी कम करना: AC हवा को ठंडा करने के साथ नमी भी कम कर देता है. इससे हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और थकान का खतरा कम होता है.

बीमार और कमजोर लोगों के लिए बेहतर: बुजुर्ग, बच्चों, हृदय रोगी, डायबिटीज वाले लोगों के लिए AC ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.

धूल-मिट्टी और एलर्जी कंट्रोल: अच्छे फिल्टर वाले AC हवा को साफ रखते हैं.

AC के नुकसान 

  1. हवा बहुत सूख जाती है, जिससे गला खराब होना, खांसी और स्किन की समस्या हो सकती है.
  2. ज्यादा ठंडा (18-20°C) करने से बॉडी पर अचानक शॉक लग सकता है.
  3. बिजली बिल बहुत ज्यादा आता है.

डॉक्टरों की सलाह

  • 24-26°C पर AC रखें. बहुत कम तापमान पर न चलाएं.
  • AC और कूलर दोनों को नियमित साफ करें.
  • खूब पानी पिएं, भले ही आपको प्यास न लगे.
  • रात में सोते समय AC का इस्तेमाल सावधानी से करें.

हीटवेव में AC आमतौर पर स्वास्थ्य के लिए ज्यादा सुरक्षित माना जाता है, खासकर जब तापमान 42°C से ऊपर हो. लेकिन सूखे मौसम में और कम बजट वाले परिवारों के लिए कूलर अच्छा ऑप्शन है.

सबसे जरूरी बात- चाहे कूलर हो या AC, दोनों की नियमित सफाई और सही इस्तेमाल बहुत जरूरी है. गर्मी से बचने के लिए सिर्फ कूलिंग डिवाइस पर निर्भर न रहें, बल्कि हाइड्रेशन और सावधानी को भी प्राथमिकता दें.



Source link

Write A Comment