होमफोटोलाइफ़फूड

क्या आप भी रखते हैं इन 9 फलों को फ्रिज में? ज़्यादातर लोग करते हैं ये बड़ी भूल

Last Updated:

Fruits You Should Not Refrigerate: कई तरह के फलों का सेवन आप हर दिन करते होंगे. केला, सेब, पपीता, आम, लीची खूब खाते होंगे. इन्हें खराब होने से बचाने के लिए अक्सर लोग मार्केट से लाकर सीधा फ्रिज में रख देते हैं. खासकर, गर्मियों के मौसम में केला, पपीता, आम, अंगूर को लोग फ्रिज में रखते ही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फलों को फ्रिज में रखना अनहेल्दी होता है? जानिए किन फलों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए और क्यों?

आम- काफी लोग कच्चे आम को लाकर फ्रिज में रख देते हैं. इससे ये न तो जल्दी पकेंगे और ना ही इनका स्वाद सही बना रहेगा. कच्चे आमों को पकने के लिए नॉर्मल तापमान की जरूरत होती है. जैसे ही आम पक जाए तो ही इस फ्रिज में रखें. पका हुआ ठंडा आम खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है.

केला- जब आप पके हुए केले को फ्रिज में रखते हैं तो उसका छिलका जल्दी काला पड़ जाता है. इससे केले के पकने की प्रॉसेस भी धीमी हो सकती है. इससे स्वाद के साथ बनावट भी खराब हो जाता है. केले को रूम टेम्परेचर में ही रखें.

पपीता- यदि आपको लगता है कि कच्चा पपीता फ्रिज में रख देंगे तो ये जल्दी पक जाएगा, तो आप गलत हैं. इससे नेचुरल तरीके से पपीते का पकना रुक सकता है. पके हुए पपीते को आप ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अनानास- अनानास भी कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ये कमरे के तापमान में ही सही रह सकता है. हां, जब कटा हुआ अनानास बच जाए तो इसे एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रिज में रख सकते हैं. इससे फल फ्रेश और खाने लायक बना रहेगा.

तरबूज- जब तरबूज कटा नहीं होता है, तो उसे फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती, लेकिन जब आप इसे काट देते हैं तो बाहर नहीं बल्कि फ्रिज में रख दें. तरबूज नॉर्मल तापमान पर दो से तीन दिनों तक सुरक्षित रहता है.

खरबूजा- तरबूज की तरह खरबूजे को भी आप बाहर रख सकते हैं, लेकिन कटा हो तो इसे एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रिज में रख दें, ताकि फ्रेश रहे. कटे तरबूज, खरबूजे को बाहर छोड़ देने से इनमें नमी के कारण बैक्टीरिया जल्दी पनपने शुरू हो जाते हैं.

लीची- फ्रेश लीची भी आप थोड़ी देर के लिए रूम टेम्परेचर पर रख सकते हैं, लेकिन अधिक देर तक ये बाहर खराब हो सकती है. यदि कुछ दिनों तक स्टोर करना हो तो फ्रिज बेहतर विकल्प है.

आड़ू और आलूबुखारा भी आप बाहर रख सकते हैं. कच्चे हैं तो कमरे के तापमान पर रखने से भी ये सही तरीके से पकेंगे और स्वाद भी खराब नहीं होगा. फ्रिज में रखने से पकने की प्रक्रिया धीमी हो जाएगी. हां, जब पक जाए तो आप इसे ताजा रखने के लिए फ्रिज में रख दें. कुछ फलों को फ्रिज में रखने से उनका नेचुरल टेस्ट कम हो जाता है. बनावट नर्म, सख्त हो सकती है. पकने की प्रक्रिया स्लो हो जाती है. छिलका जल्दी काला या खराब नजर आने लगता है. कच्चे फल हमेशा पहले कमरे के तापमान पर पकने दें. उसके बाद ही ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखें. कटे फल को फ्रिज में एयरटाइट कंटेनर में ही रखें. दो दिनों के अंदर ही खाकर खत्म कर दें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment