डार्क अंडरआर्म्स की वजह से महिलाएं कॉन्फिडेंट नहीं फील करती हैं। ऐसे में अंडरआर्म्स की डार्कनेस हटाने के लिए अक्सर लोग घरेलू नुस्खे, जैसे बेकिंग सोडा या नींबू का इस्तेमाल करते हैं? लेकिन क्या यह उपाय आपकी त्वचा के लिए सुरक्षित है? डर्मफॉलिक्स हेयर ट्रांसप्लांट एंड स्किन क्लिनिक की फाउंडर, एमबीबीएस, एमडी, डर्मेटोलॉजिस्ट एवं एस्थेटिक फिजिशियन डॉक्टर आंचल पंथ बता रही हैं कि कि डार्क अंडरआर्म्स हटाने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए या नहीं
डार्क अंडरआर्म्स के कारण
अंडरआर्म्स के पिगमेंटेशन के पीछे सिर्फ खराब हाइजीन वजह नहीं होता है। इसके पीछे अन्य कई वजहें हो सकती हैं जैसे रगड़, जेनेटिक्स, हार्मोनल कंडीशन, कुछ मेडिकल कंडीशन, शेविंग या डियोड्रेंट से बार-बार जलन, और यहाँ तक कि टाइट कपड़े भी।
क्या डार्क अंडरआर्म्स पर घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करना चाहिए?
डॉक्टर आंचल पंथ कहती हैं कि डार्क अंडरआर्म्स को साफ़ करने के लिए घरेलू नुस्खे जैसे बेकिंग सोडा, नींबू या अन्य इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल अंडरआर्म्स की पिगमेंटेशन को और बढ़ा सकता है। यह आपके स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचा सकता है जिससे इरिटेशन जैसी समस्या का समाना करना पड़ सकता है।
डार्क अंडरआर्म्स को लाइट करने के लिए क्या करें?
-
मॉइस्चराइज़ करें: डार्क अंडरआर्म्स को लाइट करने के लिए उसे अच्छी तरह से मॉइस्चराइज़ करें। ज़्यादातर लोग अपने अंडरआर्म्स को मॉइस्चराइज़ करना भूल जाते हैं लेकिन बता दें अन्य बॉडी पार्ट्स की तरह इसे भी हाइड्रेशन की ज़रूरत होती है। शेविंग के बाद स्किन बैरियर को हेल्दी रखने के लिए उसे मॉइस्चराइज़ ज़रूर करें। आपका मॉइस्चराइज़र फ्रेग्नेंस फ्री होना चाहिए।
-
एक्सफोलिएट करें: अपने अंडरआर्म्स को एक्सफोलिएट करना न भूलें।इससे डेड स्किन, डियोड्रेंट के अवशेष और जिद्दी बैक्टीरिया साफ होते हैं, जिससे कालापन और पसीने की बदबू कम होती है। अंडरआर्म्स को हफ्ते में 1 से 2 बार हल्के हाथों से एक्सफोलिएट करना जरूरी है।
-
निआसिनेमाइड युक्त क्रीम: डार्क अंडरआर्म्स को साफ़ करने के लिए इस तरह की क्रीम का इस्तेमाल करें जिसमें निआसिनेमाइड्स हो। यह त्वचा की कोशिकाओं में मेलेनिन के ट्रांसफर को रोकती है। डॉक्टर की रिकमेंडेशन पर डार्क स्पॉट ब्राइटनिंग क्रीम का इस्तेमाल करें।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।