Last Updated:

Aloo Pyaj Dosa Recipe: अगर सिंपल मसाला डोसा खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार पिज्जा स्टाइल आलू-प्याज डोसा जरूर ट्राई करें. शेफ शिखा शेट्टी की यह यूनिक रेसिपी देखने में अलग और खाने में बेहद स्वादिष्ट है. इसे बनाना आसान है और घर की सामान्य सामग्री से तैयार हो जाता है. जानिए इसे बनाने का पूरा तरीका.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आलू प्याज डोसा रेसिपी

Aloo Pyaj Dosa Recipe: आजकल लोग रोज एक जैसा मसाला डोसा खाकर बोर हो जाते हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं. अगर आप भी डोसे में नया स्वाद और नया अंदाज चाहते हैं, तो शेफ शिखा शेट्टी की यह खास रेसिपी आपके लिए बेहतरीन हो सकती है. इस रेसिपी में डोसे को बिल्कुल अलग स्टाइल में बनाया जाता है. देखने में यह पिज्जा जैसा लगता है, लेकिन स्वाद पूरी तरह भारतीय होता है. इसमें आलू का मसाला, प्याज की रिंग, डोसा बैटर और ऊपर से मसालों का ऐसा मेल होता है कि हर निवाला बेहद स्वादिष्ट लगता है.

इसे बनाने के लिए किसी महंगी सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. घर में मौजूद वही चीजें इस्तेमाल होती हैं जो सामान्य मसाला डोसा बनाने में लगती हैं. अगर बच्चे डोसा खाने में आनाकानी करते हैं, तो यह रेसिपी उन्हें भी जरूर पसंद आएगी. शाम के नाश्ते, वीकेंड ब्रेकफास्ट या मेहमानों के लिए भी यह एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है.

क्यों खास है यह पिज्जा स्टाइल डोसा
शेफ शिखा शेट्टी की यह रेसिपी पारंपरिक मसाला डोसे को एक नया रूप देती है. इसमें डोसे को पिज्जा की तरह तैयार किया जाता है, जिससे यह देखने में भी आकर्षक लगता है और खाने में भी अलग स्वाद देता है. कुरकुरा डोसा, मसालेदार आलू और प्याज का मेल इसे बाकी डोसों से अलग बना देता है.

ऐसे तैयार करें आलू और प्याज की बेस
सबसे पहले तवे पर थोड़ा सा तेल डालें और प्याज की मोटी गोल स्लाइस को रिंग की तरह रख दें. अब इन प्याज की रिंग के बीच में तैयार आलू का मसाला भरें. इससे मसाला फैलता नहीं है और डोसे का आकार भी सुंदर बनता है. कुछ देर पकाने के बाद इसे हल्का सेट होने दें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

बैटर डालने का सही तरीका
अब तैयार डोसा बैटर को पूरे आलू और प्याज के ऊपर फैलाएं, ताकि पूरा मिश्रण अच्छी तरह ढक जाए. ऊपर से थोड़ा डोसा मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालें. अब तवे को ढककर कुछ मिनट पकाएं. इससे डोसा अंदर तक अच्छी तरह पक जाता है और स्वाद भी बेहतर आता है.

दोनों तरफ मसाला डालने से बढ़ेगा स्वाद
जब एक तरफ से डोसा पक जाए, तो उसे सावधानी से पलट दें. दूसरी तरफ भी थोड़ा डोसा मसाला और हरा धनिया डालें. इससे डोसे के दोनों तरफ बराबर स्वाद आता है और हर बाइट चटपटी लगती है. यही इस रेसिपी की सबसे खास ट्रिक है.

पिज्जा की तरह काटकर करें सर्व
जब डोसा दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा हो जाए, तो उसे प्लेट में निकाल लें. अब चाकू या पिज्जा कटर की मदद से इसे पिज्जा की तरह त्रिकोण आकार में काटें. नारियल की चटनी, सांभर या टमाटर की चटनी के साथ परोसें. बच्चे और बड़े दोनों इसे बड़े चाव से खाएंगे.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment