Last Updated:
Mango Verity: आम के सीजन की शुरुआत हो चुकी है और अब बाजार में कई वैरायटी के आम मिल रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में सबसे पहले दस्तक देने वाला नकली मालदा आम भले ही नाम से नकली हो, लेकिन उसका स्वाद टेस्ट लोगों को दीवाना बनाए हुए हैं.
मेरठ: आम के सीजन की शुरुआत हो गई है, जिसमें हर कोई आम का स्वाद चखते हुए भी दिखाई देता है, क्योंकि फलों के राजा के तौर पर आम को ही जाना जाता है. यही कारण है कि देशभर में आम की विभिन्न प्रकार की प्रजातियां उगाई जाती हैं, जो अपने टेस्ट के लिए विशेष पहचान रखती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में सबसे पहले दस्तक देने वाला नकली मालदा आम भले ही नाम से नकली हो, लेकिन उसका स्वाद टेस्ट लोगों को दीवाना बनाए हुए हैं. इन्हीं बातों को देखते हुए लोकल 18 की टीम की ओर से जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार से खास बातचीत की.
स्वादिष्ट है नकली मालदा
लोकल 18 की टीम से खास बातचीत करते हुए जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि देशभर में भले ही आम की विभिन्न प्रकार की प्रजातियां है, जिसमें की दशहरी, लंगड़ा, चौसा, आम्रपाली, मुंबई और विभिन्न प्रकार के नाम से आपको आम मिल जाएंगे. काफी ऐसे लोग होते हैं कि जो इन्हीं खास किस्म के आम को खाना पसंद करते हैं. लेकिन इस सीजन में जो बाजार में आपको सबसे पहले आम देखने को मिलेगा, वह नकली मालदा वैरायटी है. उन्होंने बताया कि इसका नाम जो भी सुनता है, वह काफी रोचक हो जाता हैं, क्योंकि यह नाम भले ही नकली से शुरू होता हो, लेकिन यह आम खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि लोग इसे काफी पसंद करते हैं. साथ ही आमों की प्रजातियां में इस प्रमुख माना जाता है.
बाग के लिए महत्वपूर्ण है यह प्रजाति
जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार के अनुसार, सभी बाग में आपको नकली मालदा आम की प्रजातियों के पेड़ अवश्य मिलेंगे, क्योंकि यह बाग के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है. साथ ही परागण करने से काफी अच्छा माना जाता है. यही कारण है कि आम की फसल में 20 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि करने में यह आम का पेड़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आता है. ऐसे में आप जिस बाग में भी जाएंगे, आपको इसके पेड़ मिल जाएंगे. उन्होंने बताया कि किसानों के इसके दाम भी अच्छे मिलते हैं. इसीलिए किसान इसे परागण के तौर पर ही उपयोग करते हैं.
बताते चलें कि वैसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ सहित अन्य जनपदों में 20 जून के बाद आम को विभिन्न प्रकार के वैरायटी खाने को मिलेगी, क्योंकि यही एक सही समय होता है, जब पेड़ों के पके हुए आम आप तक पहुंचाते हैं. इसके बाद धीरे-धीरे विभिन्न प्रकार की किस्म के आम आपको बाजार में देखने को मिलते हैं. लेकिन वर्तमान समय में जो आम है, वह नकली मालदा आम है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.