Last Updated:

Top South Indian Food Restaurants In Delhi: वैसे दिल्ली को छोले बटूरे का शहर कहा जाता है. लेकिन इन दिनों साउथ इंडियन फूड का क्रेज काफी बढ़ा है. अगर आप भी कुरकुरा डोसा, नरम इडली, स्वादिष्ट सांभर और फिल्टर कॉफी का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं. आपको सरवणा भवन, कर्नाटक फूड सेंटर, नैवेद्यम और जगरनॉट जैसे रेस्टोरेंट खास पसंद बन रहे हैं.

दिल्ली में खाने-पीने के शौकीनों की कमी नहीं है. यहां हर गली और बाजार में अलग-अलग तरह के स्वाद मिल जाते हैं. लेकिन पिछले कुछ समय में साउथ इंडियन फूड का क्रेज काफी बढ़ा है. डोसा, इडली, वड़ा और फिल्टर कॉफी अब सिर्फ दक्षिण भारत के लोगों की पसंद नहीं रहे, बल्कि दिल्लीवालों की भी पहली पसंद बनते जा रहे हैं. अगर आप भी साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं तो दिल्ली की ये पांच जगहें जरूर आपकी लिस्ट में होनी चाहिए.

कनॉट प्लेस का सरवणा भवन साउथ इंडियन खाने के लिए सबसे मशहूर जगहों में से एक है. यहां सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है. कुरकुरा डोसा, नरम इडली और स्वादिष्ट सांभर लोगों को बार-बार यहां खींच लाता है. ऑफिस जाने वाले लोग भी यहां नाश्ता करना पसंद करते हैं.

अगर कम पैसों में अच्छा और भरपेट साउथ इंडियन खाना खाना है तो आर.के. पुरम का कर्नाटक फूड सेंटर बेहतरीन विकल्प है. यहां छात्रों से लेकर नौकरीपेशा लोगों तक की भीड़ रहती है. डोसा और वड़ा के साथ मिलने वाला सांभर यहां की खास पहचान है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हौज खास का नैवेद्यम अपने पारंपरिक अंदाज के लिए जाना जाता है. यहां का माहौल लोगों को दक्षिण भारत की याद दिलाता है. डोसा, उत्तपम और फिल्टर कॉफी यहां आने वालों की पसंदीदा डिश हैं. वीकेंड पर यहां अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है.

ग्रेटर कैलाश में स्थित जगरनॉट युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां साउथ इंडियन खाने को थोड़ा नए अंदाज में परोसा जाता है. स्वाद के साथ-साथ यहां की सजावट भी लोगों को पसंद आती है. दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह अच्छी जगह मानी जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment