Last Updated:
Champaran Noon Pani Mutton Recipe: बिहार के चम्पारण की एक खास रेसिपी बिहार के कई जिलों में अपने स्वाद और बनाने की अनोखी विधि के कारण काफी प्रसिद्ध है. इस खास रेसिपी का नाम है नून-पानी मटन. जिसे तेल नहीं बल्कि पानी में फ्राई किया जाता है. यह रेसिपी स्वास्थ्य और स्वाद का अनोखा संगम है लेकिन इसे बनाने की विधि बिल्कुल आसान है. आइए जानते हैं किस प्रकार पानी मटन को आप अपने घर पर तैयार कर सकते हैं.
गौरव आदित्य/पूर्वी चंपारण: बिहार का चम्पारण अपने खास रेसिपी के लिए जाना जाता रहा है. इसी कड़ी में आज हम एक ऐसे रेसिपी की चर्चा करेंगे जो अपने अनोखे स्वाद और स्वाद के कारण केवल चम्पारण हीं नहीं बल्कि बिहार के कई अन्य जिलों में भी प्रसिद्ध हो चुका है. इस खास रेसिपी का नाम है पानी मटन जिसे बहुत से लोग नून-पानी भी कहते हैं. बताया जाता है कि इस खास रेसिपी की शुरुआत चम्पारण के हीं एक प्रसिद्ध होटल द सोनी जायसवाल से हुई थी. इस संदर्भ में जब वहां के एक सेफ से बातचीत हुई तो उन्होंने इस खास रेसिपी को बनाने की विधि के विषय में सिलसिलेवार जानकारी प्रदान की. आइए अब एक नजर डालते हैं पानी मटन बनाने की खास विधि पर.
नून-पानी मटन रेसिपी
अगर सामग्री की बात करें तो इस खास रेसिपी को तैयार करने के लिए कटी हुई मटन, गर्म मसाला, काली मिर्च, मिर्च पाउडर, हल्दी, लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च की आवश्यकता पड़ती है. बता दें कि इस खास रेसिपी को बिना प्याज और तेल के बनाया जाता है. सेफ गणेश पटेल बताते हैं कि सबसे पहले कटी हुई मटन को अच्छे से धोया जाता है. फिर इस मटन में आवश्यकता अनुसार नमक डाल कर अच्छे से मटन में मिलाया जाता है. फिर इस में अन्य सभी मसाले जैसे कि गर्म मसाला, काली मिर्च, मिर्च पाउडर, हल्दी एवं लहसुन के पेस्ट को मटन में अच्छे से मिलाया जाता है. फिर इसके बाद कड़ाही को थोड़ा गर्म के करीब 5 से 7 मिनट तक अच्छे से भूना जाता है. फिर इसके बाद पूरे कड़ाही को पानी से भर दिया जाता है.
बाजार में 1300/किलो दाम
बता दें कि 1 kg मटन में लगभग 1 लीटर पानी की आवश्यकता होती है. इसके बाद पानी सूखने के लिए कुछ देर छोड़ दिया जाता है. जब पानी आधा हो जाए तो मटन को निकालकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है. फिर कटे हुए मटन को वापस कड़ाही में डाला जाता है. पानी को पूरा सूखने के लिए छोड़ दिया जाता है. अंत में थोड़ी देर चलाने के बाद तैयार हो जाता है पानी मटन. जिसे कुछ लोग नून -पानी भी कहते हैं. खास बात यह है कि 1kg मटन में लगभग 600g पानी मटन तैयार होता है. मौजूदा समय में यह 1300 रुपया प्रति किलो बिक रहा है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें