X

न समोसा, न पकौड़ा! राखी पर बनाएं झारखंड की मटर घुघनी चाट, हर निवाले में गजब

 

arw img

रक्षाबंधन पर मेहमानों के लिए झारखंड की मटर घुघनी चाट स्वादिष्ट और आसान विकल्प है. बरसात के मौसम में गर्मागर्म घुघनी का स्वाद और भी खास लगता है. इसे बनाने के लिए सफेद मटर को कुछ घंटे भिगोकर कुकर में 3-4 सीटी तक पकाएं. इसके बाद तेल में मसालों के साथ भूनें. चाट बनाने के लिए गर्म घुघनी के ऊपर इमली की खट्टी-मीठी चटनी, दही, प्याज, सेव और पापड़ी डालें. ऊपर से चाट मसाला, लाल मिर्च और हरा धनिया डालकर सजाएं. रक्षाबंधन की शाम यह चटपटा देसी नाश्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment