होमफोटोलाइफ़फूड

न हो घी-तेल, दाल-साग, कोई बात नहीं, झटपट बना दें दही मिर्ची, तीखी-खट्टी, करारी

Last Updated:

Dahi Mirchi Recipe: जब घर पर ज्यादा सामान ना हो या बहुत कुकिंग करने का मन ना हो पर कुछ तीखा चटपटा खाना चाहें तो 10 मिनट में दही मिर्ची बना सकते हैं. यह खासतौर पर हल्की मोटी मिर्च से बनती है और खट्टी, कड़वी, क्रंची होती है. इसके साथ दाल सब्जी ना हो तो भी खाने में जान आ जाती है.

गर्मियों के मौसम में अक्सर ऐसा होता है कि ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना खाने का मन नहीं करता. शरीर हल्का और ठंडक देने वाला भोजन चाहता है. खासकर शाम के समय समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए जो स्वादिष्ट भी हो और जल्दी बन भी जाए. ऐसे समय में दही वाली चटपटी मिर्च एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है, जो स्वादिष्ट के साथ-साथ हल्की भी होती है.

यह डिश खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें चटपटा और हल्का खट्टा स्वाद पसंद होता है. दही की ठंडक और मसालों की खुशबू मिलकर इसे बेहद खास बना देती है. अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह रोजमर्रा के खाने में एक नया स्वाद जोड़ देती है.

गृहणी मनोरमा देवी बताती हैं कि इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको कुछ आसान सामग्री की जरूरत होती है. जैसे हरी मिर्च, साबुत धनिया, काली मिर्च, सौंफ, जीरा, थोड़ा सा तेल, सरसों, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, ताजा दही, अमचूर पाउडर और नमक. ये सब चीजें मिलकर इसका स्वाद बढ़ाती हैं. ज्यादातर सामग्री घर में आसानी से मिल जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सबसे पहले हरी और मोटी मिर्च लेनाी है फिर मिर्च को धोकर उसके डंठल हटा लें और बीच में हल्का सा चीरा लगा दें. ध्यान रखें कि मिर्च पूरी तरह से अलग न हो. इससे मिर्च का आकार बना रहेगा और मसाला अच्छी तरह अंदर तक जा सकेगा. इसके बाद मिर्च को अलग रख दें ताकि बाकी तैयारी आराम से की जा सके.

अब एक ओखली या मिक्सर में जीरा, सौंफ, धनिया और काली मिर्च को दरदरा कूट लें. इसके बाद एक कड़ाही लें. ध्यान रहे अल्युमिनियम का बर्तन ना लें. फिर कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें सरसों और हींग डालें. जब सरसों चटकने लगे, तब उसमें तैयार की हुई हरी मिर्च डाल दें. हल्का सा चलाते हुए इसमें कूटा हुआ मसाला डालें और 1–2 मिनट तक धीमी आंच पर भून लें ताकि मसालों की खुशबू अच्छी तरह निकल आए.

अब गैस धीमी कर दें और पैन को थोड़ा ठंडा होने दें. यह जरूरी है ताकि दही डालते समय वह फटे नहीं. दूसरी ओर, एक बाउल में दही लेकर उसे अच्छे से फेंट लें. उसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा अमचूर डालकर अच्छी तरह मिला लें, जिससे दही में हल्की खटास और स्वाद आ जाए.

अंत में यह दही वाला मिश्रण मिर्च में डालें और धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकाएं. जब दही और मसाला मिर्च पर अच्छी तरह चिपक जाए, तब गैस बंद कर दें. ऊपर से थोड़ा भुना जीरा पाउडर और हरा धनिया डालें. आपकी स्वादिष्ट दही वाली चटपटी मिर्च तैयार है, जिसे आप रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ मजे से खा सकते हैं.



Source link

Write A Comment