7 Regional Coconut Dishes : भारत में नारियल का इस्तेमाल सिर्फ़ मिठाइयों या चटनी तक ही सीमित नहीं है, देश के अलग-अलग हिस्सों में इससे कई तरह के पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं. जहां कुछ इलाकों में यह करी को क्रीमी टेक्सचर देता है, वहीं दूसरी जगहों पर यह डेज़र्ट में एक शानदार मिठास लाता है. दक्षिण भारत से लेकर पश्चिमी तट और पूर्वी भारत तक, नारियल से बने कई ऐसे क्षेत्रीय व्यंजन हैं जिन्हें खाने के शौकीनों को कम से कम एक बार जरूर ट्राई चाहिए…

1. अप्पम और स्टू – केरल
केरल का अप्पम चावल और नारियल के दूध से बनाया जाता है. यह बीच में नरम और किनारों पर थोड़ा कुरकुरा होता है. इसे आमतौर पर नारियल के दूध से बनी सब्ज़ी या चिकन स्टू के साथ परोसा जाता है. नारियल का दूध इस डिश को हल्का टेक्सचर और खास स्वाद देता है.

2. अवियल – केरल
अवियल केरल की एक पारंपरिक मिक्स-वेजिटेबल डिश है. इसमें नारियल, दही और करी पत्ते के साथ कई तरह की सब्ज़ियां डाली जाती हैं. नारियल मिलाने से इसका स्वाद हल्का क्रीमी और खुशबूदार हो जाता है. इसे चावल के साथ खाना बहुत पसंद किया जाता है.

3. सोल कढ़ी – महाराष्ट्र और गोवा
सोल कढ़ी कोंकण इलाके का एक लोकप्रिय ड्रिंक और साइड डिश है. यह कोकम और नारियल के दूध से बनाई जाती है. इसका स्वाद खट्टा-मीठा, हल्का तीखा और ताज़गी देने वाला होता है. गर्मियों में खाने के साथ इसका मज़ा खास तौर पर लिया जाता है.

4. कोरी गस्सी – कर्नाटक
कोरी गस्सी कर्नाटक के तटीय इलाके की एक स्वादिष्ट चिकन करी है. इसे नारियल, मसालों और इमली का इस्तेमाल करके बनाया जाता है. इसकी गाढ़ी ग्रेवी और मसालों का बेहतरीन मिश्रण इसे चावल या रोटी के साथ खाने के लिए बहुत बढ़िया बनाता है.

5. मोदक – महाराष्ट्र
भगवान गणेश का पसंदीदा माना जाने वाला मोदक, नारियल और गुड़ की मीठी स्टफिंग से बनता है. चावल के आटे की परत के अंदर नारियल और गुड़ का मिश्रण इसके स्वाद को और बढ़ाता है. भाप में पकाया गया वर्शन, जिसे उकाडिचे मोदक कहा जाता है, खास तौर पर मशहूर है.

6. नारियल की चटनी – दक्षिण भारत
इडली, डोसा और वड़ा के साथ परोसी जाने वाली नारियल की चटनी दक्षिण भारतीय खाने की पहचान बन गई है. इसे नारियल, हरी मिर्च, अदरक और दालों से बनाया जाता है. करी पत्ते और राई का तड़का इसके स्वाद को और भी बढ़ा देता है.

7. नारियल के लड्डू – भारत के अलग-अलग हिस्से
नारियल के लड्डू देश के अलग-अलग इलाकों में कई तरह से बनाए जाते हैं. नारियल को दूध, चीनी या कंडेंस्ड मिल्क के साथ पकाकर स्वादिष्ट लड्डू बनाए जाते हैं. त्योहारों और खास मौकों के लिए इस मीठी डिश को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp. आपका नाम गोपनीय रखकर हम देंगे जानकारी.

( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.



Source link

Write A Comment