होमफोटोलाइफ़फूड

नॉनवेज से भी तगड़ा है देहरादून का ये 5 वेज पकवान, पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं!

Last Updated:

Dehradun News. अक्सर लोग सोचते हैं कि नॉनवेज खाने वालों के लिए ही काफी ऑप्शन है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. पहाड़ों की इस खूबसूरत वादी में ऐसे कई शाकाहारी जायके हैं, जिनके आगे बड़े से बड़ा नॉन-वेज व्यंजन भी फीका नजर आता है.:

जब खानपान की बात हो तो देहरादून अपने सुहावने मौसम के साथ ही अपने बेमिसाल और अनोखे जायकों के लिए भी जाना जाता है. अगर आप सोचते हैं कि खाने का असली मजा सिर्फ नॉन-वेजिटेरियन फूड में है, तो जरा रुकिए. देहरादून की वादियों में ऐसे कई वेजिटेरियन फूड मिलते हैं जिनके स्वाद के आगे बड़े से बड़ा नॉन-वेज भी फीका नजर आता है. आज हम आपको देहरादून के उन 5 चुनिंदा वेजिटेरियन पकवानों के बारे में बताएंगे, जिन्हें चखे बिना दून की यात्रा अधूरी मानी जाती है.

देहरादून में सोया चाप का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोलता है. यहां मिलने वाली मलाई चाप और तंदूरी मसाला चाप इतनी जूसी और लजीज होती है कि यह नॉन-वेज लवर्स को भी अपना दीवाना बना लेती है. दून के राजपुर रोड और ईसी रोड पर स्थित ‘दिल्ली सोया चाप’ और ‘सरदार जी चाप वाले’ इसके लिए सबसे मशहूर ठिकाने हैं. यहां आपको बेस्ट सोया चाप की एक प्लेट लगभग 180 रुपए से 250 रुपए के बीच मिल जाएगी, जिनका तीखा और मलाईदार स्वाद आपके मुंह में घुल जाता है.

अगला नंबर आता है देहरादून के सबसे पुराने स्वादों में से एक ‘चेतन प्रकाश पूरी वाले’ का. इसे लोकल लोग ‘चेतन की पूरी’ के नाम से जानते हैं. पलटन बाजार के पास हनुमान चौक पर स्थित यह दुकान अपनी खस्ता कचौड़ी, बेड़मी पूरी और चटपटी आलू की सब्जी के लिए मशहूर है. सुबह के नाश्ते के लिए यहां पैर रखने की जगह नहीं मिलती. यहां सिर्फ 150 से 210 रुपए की एक प्लेट में आपको 4 कचौड़ी/पूरी के साथ लजीज सब्जी और रायता परोसा जाता है, जो बरसों से दून वासियों की पहली पसंद है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दुकान मालिक चेतन प्रसाद ने बताया कि है उन्होंने 44 साल पहले पूरी बनाकर परोसना शुरू किया था. उन्हें अंदाजा नहीं था कि देश-विदेशों से यहां पहुंचे पर्यटक कभी उनकी पूरी-कचौड़ी का स्वाद लेने आएंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें दूसरों को खाना पकाकर खिलाना बहुत अच्छा लगता है. उनकी दुकान में पूरी-कचौड़ी का स्वाद लेने के लिए बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय भी आ चुके हैं.

अगर आप कबाब खाने के शौकीन हैं और शाकाहारी हैं तो देहरादून के वेज कबाब आपका दिल जीत लेंगे. यहां के ‘वेज हरा भरा कबाब’ और ‘दही के कबाब’ इतने सॉफ्ट होते हैं कि मुंह में रखते ही मक्खन की तरह पिघल जाते हैं. ईसी रोड और जाकन एरिया के मशहूर रेस्टोरेंट्स और कैफे में ये कबाब बेहतरीन पुदीने की चटनी और लच्छेदार प्याज के साथ परोसे जाते हैं. स्वाद से भरपूर इन वेज कबाबों की एक प्लेट की कीमत आमतौर पर 200 से 300 रुपए के आसपास होती है. इसके अलावा अगर आप टमाटर की चटनी के साथ सोयाबीन कबाब का स्वाद लेना है तो आप पलटन बाजार के सब्जी मंडी के पास मानवी फास्ट फूड में 30 रुपए में ढेर सारे कबाब खा सकते हैं.

आजकल के युवाओं और बच्चों की पहली पसंद ‘चीजी वेज वाइट सॉस पास्ता’ ने भी दून के फूड कल्चर में अपनी खास जगह बनाई है. शिमला बाईपास रोड स्थित ‘चिल्ली पोटैटो फास्ट फूड एंड बीबीक्यू’ और राजपुर रोड के कई कैफे में यह पास्ता बेहद क्रीमी, चीजी और ताजी सब्जियों के साथ तैयार किया जाता है. ओरिगैनो और चिली फ्लेक्स के साथ गरमा-गरम परोसे जाने वाले इस वाइट सॉस पास्ता की कीमत सिर्फ 120 से शुरू होकर बेहतरीन कैफे में 250 रूपये तक जाती है.

शाम की चाय के साथ अगर कुछ कुरकुरा मिल जाए तो मजा आ जाता है और इसके लिए देहरादून के ‘स्प्रिंग रोल’ से बेहतर कुछ नहीं. दून के परेड ग्राउंड, कनक चौक के पास स्थित ‘काउंट डाउन फास्ट फूड’ और ‘फाइव स्टार जनता’ जैसे मशहूर आउटलेट्स पर मिलने वाले वेज स्प्रिंग रोल बेहद क्रिस्पी और नूडल्स के साथ ही सब्जियों की स्टफिंग से भरपूर होते हैं. शेजवान चटनी या मीठी सॉस के साथ परोसे जाने वाले इन स्प्रिंग रोल्स की एक प्लेट आपको 100 से 180 रुपए के बीच आसानी से मिल जाएगी.

इसके अलावा भी देहरादून में मोमो, चाऊमीन और टिक्की जैसी कई स्ट्रीट फूड वेजेटेरियन लोगों के लिए खास है. यहां इन रेस्टोरेंट में चीज़ों के मसालों का संतुलन और खाना परोसने का अंदाज बेहद खास है. चाहे वह सुबह का भारी नाश्ता हो या शाम का हल्का स्नैक्स, दून के ये वेजिटेरियन स्पॉट्स हर मिजाज के खाने के शौकीनों की कसौटी पर पूरी तरह खरे उतरते हैं. जब आप देहरादून की वादियों का रुख करें तो सिर्फ यहां के ठंडे मौसम का ही आनंद न लें, बल्कि अपनी फूड बकेट लिस्ट में इन जगहों को भी शामिल करें. पलटन बाजार की तंग गलियों से लेकर राजपुर रोड के आलीशान कैफे तक, देहरादून का हर कोना आपको एक नए और लजीज शाकाहारी स्वाद से मिलाने के लिए हमेशा तैयार रहता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment