Last Updated:
Met Gala Food Rules 2026: मेट गाला को लेकर लोगों में जितनी दिलचस्पी उसके फैशन को लेकर होती है, उतनी ही इसके अंदर होने वाली एक्सक्लूसिव डिनर पार्टी को लेकर भी रहती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रॉयल डिनर में क्या खाया जाएगा, यह भी सख्त नियमों के तहत तय होता है? रॉयल डिनर में ऐसा कुछ भी नहीं होना चाहिए, जिससे ड्रेस खराब हो, कैमरे से ध्यान हटे या दांतों में फंसा रह जाए. इसी वजह से मेन्यू हमेशा खास और सलीकेदार रहता है. आइए जानते हैं फूड से जुड़े मेटा गाला के इन नियमों के बारे में…
Met Gala Food Rules 2026: फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा मंच मेट गाला सिर्फ अतरंगी आउटफिट्स और ग्लैमर के लिए ही नहीं, बल्कि अपने सख्त नियमों के लिए भी जाना जाता है. जहां रेड कार्पेट पर हर सितारा अपनी छाप छोड़ता है, वहीं अंदर के रॉयल डिनर से जुड़े कई अनोखे फूड रूल्स भी लागू होते हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. मेटा गाला के रॉयल डिनर में हर एक बाइट, हर सामग्री और हर कोर्स को बहुत सोच-समझकर तैयार किया जाता है, ताकि शान-ओ-शौकत में कोई कमी ना आए. कैमरों की चमक के पीछे, खाने को इस तरह चुना जाता है कि कपड़ों की खूबसूरती बनी रहे, बातचीत में कोई परेशानी भी ना हो और किसी की प्लेट से कपड़ों पर दाग भी ना लगे. इनमें से कुछ नियम खुद अन्ना विंटूर ने बताए हैं, जबकि कुछ सालों से मीडिया रिपोर्ट्स में आते रहे हैं, जिनको ऑफिशियल नहीं माना जाता. इन सबको मिलाकर देखें तो मेट गाला का मेन्यू किसी दावत की तरह नहीं, बल्कि एक सोच-समझकर तैयार किए गए रॉयल शो की तरह होता है. आइए जानते हैं मेट गाला के पांच ऐसे फूड रूल्स, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे.
लहसुन, प्याज और चाइव्स नहीं – मेटा गाला के पहला और सबसे क्लियर नियम यह है कि रॉयल डिनर में किसी भी तरह के फूड में ना प्याज, ना लहसुन और ना ही चाइव्स से जुड़ी कोई चीज होगी. यह नियम खुद अन्ना विंटूर ने कन्फर्म किया है. मेट गाला में लहसुन, प्याज और चाइव्स कभी नहीं परोसे जाते, क्योंकि उन्हें ये चीजें पसंद नहीं आती हैं. इस नियम की वजह भी साफ है क्योंकि मेहमान भले ही खास हों, लेकिन कमरे में सबको करीब से बातचीत करनी होती है और तेज गंध वाली सांस झूमर के नीचे अच्छी नहीं लगती.
पार्सले भी मेन्यू से बाहर – पार्सले को भी मेट गाला के खाने में शामिल नहीं किया जाता, हालांकि इसका कोई पक्का दस्तावेजी सबूत नहीं है. लेकिन न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, खाते समय पार्सले दांतों में फंस सकता है, जो ऐसी रात में बड़े सितारों के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है, जब हर किसी की क्लोज-अप फोटो ली जाती है. इसलिए पार्सले को भी रिपोर्ट्स में बैन बताया गया है, लेकिन यह कोई ऑफिशियल नियम नहीं है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ब्रुशेटा भी मानी जाती है बैन – ब्रुशेटा का नाम भी बार-बार मेट गाला के मेन्यू में ना होने की वजह से आता है क्योंकि यह खाने में गड़बड़ कर सकती है. न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, ब्रुशेटा मेन्यू में नहीं होती क्योंकि यह टूटकर या गिरकर महंगे कपड़ों को खराब कर सकता है और दाग भी लगने का खतरा बना रहता है. जब कमरे में मौजूद कपड़ों की कीमत कई लोगों की कार से ज्यादा हो तो टमाटर लगी टोस्ट को मेन्यू से बाहर रखना ही सही है.
खुद टेस्टिंग में शामिल रहती हैं अन्ना विंटूर – मेट गाला का मेन्यू कोई शेफ बनाकर ऐसे ही नहीं भेज देता. मेलिसा किंग ने द कट को बताया कि विंटूर हर स्टेप पर शामिल रहती हैं, मेन्यू पास-ऑफ, कई बार टेस्टिंग और फाइनल डिश से पहले क्विक चेक. इतनी बारीकी से निगरानी के चलते यह डिनर किसी कैटरिंग से ज्यादा, एक प्रॉपर प्रोडक्शन जैसा लगता है.
खाना होना चाहिए एलिगेंट – यह वह अनकहा नियम है, जो पूरी रात को समझाता है. साल 2024 में ओलिवियर चेंग ने कहा था कि उनका मकसद बाइट-साइज फेयरीटेल बनाना था, वहीं वोग की 2025 की कवरेज में दिखाया गया कि गाला का मेन्यू खास थीम के हिसाब से तैयार किया जाता है, जिसमें पॉलिश्ड हॉर्स डी’ओवर्स, थीम्ड प्लेटेड डिनर और डेजर्ट्स शामिल होते हैं. मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की साल 2025 की घोषणा में भी साफ कहा गया कि मेन्यू इवेंट के क्रिएटिव आर्किटेक्चर का हिस्सा है, जिसे शेफ क्वामे ओनवाची तैयार करते हैं.