Last Updated:
जहानाबाद के सोमनाथ ने एसएसबी (SSB) की नौकरी छोड़कर अरवल मोड़ पर चाय की टपरी खोली. पत्नी की सलाह पर उन्होंने परिवार के पास रहकर खुद का व्यवसाय चुना. आज उनकी दुकान बेहद मशहूर है, जहां रोजाना 100 लीटर से ज्यादा दूध की चाय बिकती है. इससे वे हर महीने ₹40,000 की शानदार कमाई कर रहे हैं.
जहानाबाद: कई लोगों की ऐसी चाहत होती है कि घर पर रह कर ही व्यापार करें या नौकरी करें, ताकि परिवार का सानिध्य मिलता रहे. साथ ही परिवार में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी हो, तो समाधान का रास्ता भी निकलता रहे. कुछ लोग अपने शहर से दूर भी रहना चाहते हैं, लेकिन बिहार के जहानाबाद जिले का 34 वर्षीय युवक सोमनाथ की कहानी बहुत रोचक है. वो अपने परिवार और खास तौर पर अपनी पत्नी की सलाह मानकर शहर में व्यापार का रास्ता तलाश लिया. हालांकि, उनका रिजल्ट SSB भर्ती परीक्षा में हो गया था.
परिवार की चाहत को देखते हुए सोमनाथ ने यह फैसला किया कि हम घर पर रहकर ही अपना व्यवसाय करेंगे और उससे ही अपना परिवार चलाएंगे. अब ऐसे में शहर के व्यस्त मोड़ अरवल मोड़ पर अपनी एक चाय की टपरी खोल ली. इसके बाद क्या? शुरू कर दी कमाई. उनके चाय का स्वाद ग्राहकों को ऐसा लगा कि धीरे-धीरे कर दुकान में बिक्री अच्छी होने लगी. इस दौरान सोमनाथ ग्राहकों के लिए जो चाय परोस रहे थे, उसमें किसी भी प्रकार से समझौता करने को नहीं सोचा और अच्छी गुणवत्ता वाली चाय परोसा.
पत्नी की इच्छा पूरा करने को छोड़ दी पढ़ाई
अब ऐसा कि उनकी दुकान उस व्यस्त मोड़ की सबसे मशहूर चाय दुकान है और हर दिन यहां 100 लीटर से ज्यादा की चाय बिकती है. सुबह से शाम तक चाय दुकान पर कुछ न कुछ ग्राहक आकर बैठे ही रहते हैं. सुबह 4 बजे से ही दुकान खुलती है और रात 9 बजे बंद होती है. इस दरम्यान 100 लीटर से ज्यादा दूध की खपत हो जाती है. दूध की चाय की दीवानगी ज्यादातर ठंड के दिनों में देखने को मिलता है, जब घना कोहरा में ग्राहकों की भीड़ लगती है. सुबह से टपरी पर चाय का आनंद लेने पहुंचते हैं.
हर दिन इतनी कमाई
Local 18 से सोमनाथ ने कहा, ‘हमारी दुकान 10 साल पुरानी है. यह दुकान सुबह 4 बजे खुलती है और रात 9 बजे बंद होती है. हर दिन 100 लीटर दूध की खपत है. इससे महीने की ₹40000 तक की कमाई हो जाती, जिससे अपना और परिवार चल जाता है. ऐसा व्यापार रहने से हमें घर से दूसरे शहर जाने की जरूरत नहीं हो रही है. परिवार के पास रहकर ही अपना काम कर रहे हैं. वहीं, हमारी पत्नी की भी यही इच्छा थी कि हम नौकरी न करें और खुद का व्यवसाय शहर में खोल लें. हमारे लिए व्यापार बड़ा है न कि नौकरी और दूसरों को नौकरी दे रहे हैं’.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.