Last Updated:
Kalakand Recipe: अगर आप त्योहारों या किसी खास अवसर पर घर की बनी मिठाई परोसना चाहते हैं, तो यह आसान कलाकंद रेसिपी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. कम सामग्री और कम समय में बनने वाली यह मिठाई स्वाद के साथ-साथ सभी का दिल भी जीत लेगी.
Tips To Make Kalakand: भारतीय मिठाइयों की बात हो और कलाकंद का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. इसका मुलायम टेक्सचर और शानदार स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है.अच्छी बात यह है कि स्वादिष्ट कलाकंद बनाने के लिए आपको घंटों रसोई में मेहनत करने की जरूरत नहीं है.
कुछ आसान सामग्री और कम समय में आप घर पर ही बाजार जैसा कलाकंद तैयार कर सकते हैं. यहां आप कलाकंद बनाने का आसान तरीका जान सकते हैं. ये रेसिपी लगभग 4 लोगों के हिसाब से बतायी गयी है. किसी भी खास मौके, त्योहार या मेहमानों के स्वागत के लिए आप इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.
घर पर कलाकंद बनाने की विधि
जरूरी सामग्री
- 250 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर
- 200 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क
- आधा चम्मच इलायची पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटे हुए पिस्ता या बादाम
- 1 चम्मच घी
बनाने की विधि
सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन को गैस पर रखें और उसमें एक चम्मच घी डालकर गर्म करें. जब घी गर्म हो जाए तो उसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें और धीमी आंच पर लगभग 2 मिनट तक हल्का भून लें. इससे पनीर का स्वाद और भी बेहतर हो जाता है.
इसके बाद पैन में कंडेंस्ड मिल्क डालें और मिश्रण को लगातार चलाते हुए पकाएं. लगभग 5 मिनट तक पकाने के बाद यह मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगेगा. अब इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. इलायची की खुशबू कलाकंद के स्वाद को और बढ़ा देती है. मिश्रण तैयार होने पर गैस बंद कर दें.
अब एक प्लेट या ट्रे लें और उसे हल्के घी से चिकना कर लें. तैयार मिश्रण को ट्रे में डालकर समान रूप से फैला दें. इसके ऊपर बारीक कटे हुए पिस्ता या बादाम छिड़कें और हल्के हाथों से दबा दें ताकि ड्राई फ्रूट्स अच्छी तरह सेट हो जाएं.
इसके बाद ट्रे को लगभग एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. जब मिश्रण पूरी तरह सेट हो जाए, तो इसे अपनी पसंद के आकार में काट लें. आपका मुलायम, स्वादिष्ट और इंस्टेंट कलाकंद तैयार है.
About the Author
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें