ICC ODI वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के बीच पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच एक अहम ODI सीरीज खेली जाएगी। पाकिस्तान की मेन्स क्रिकेट टीम मई 2027 में इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों देशों के बीच पांच मैचों की ODI सीरीज आयोजित होगी। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए वर्ल्ड कप से पहले अपनी रणनीति और कॉम्बिनेशन को परखने का बेहतरीन मौका मानी जा रही है।

ODI वर्ल्ड कप से ठीक पहले होगा आयोजन

सीरीज का पहला मुकाबला 15 मई को साउथेम्पटन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा ODI 19 मई को मैनचेस्टर, तीसरा 21 मई को लीड्स, चौथा 23 मई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट और अंतिम मुकाबला 26 मई को कार्डिफ में आयोजित होगा।फिलहाल, पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। इसके बाद अगस्त-सितंबर 2026 में उसे इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है, जो 19 अगस्त से 13 सितंबर तक चलेगी। इसके लगभग आठ महीने बाद दोनों टीमें ODI फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी।

यह पांच मैचों की ODI सीरीज इसलिए भी खास होगी क्योंकि इसके कुछ ही महीनों बाद ICC मेन्स ODI वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक होना है। ऐसे में दोनों टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से इस सीरीज में उतरेंगी।मौजूदा ICC मेन्स ODI टीम रैंकिंग में पाकिस्तान पांचवें स्थान पर है, जबकि इंग्लैंड सातवें पायदान पर मौजूद है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा रही है।

2021 में इंग्लैंड की धरती पर मिली थी हार

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने पिछली बार 2021 में इंग्लैंड का ODI दौरा किया था। उस तीन मैचों की सीरीज में बाबर आजम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीन मुकाबलों में 177 रन बनाए थे। उन्होंने तीसरे ODI में 158 रन की यादगार पारी खेली थी, हालांकि, पाकिस्तान सीरीज अपने नाम नहीं कर सका था।

पाकिस्तान के साल 2027 में इंग्लैंड दौरा का शेड्यूल

  • पहला ODI: 15 मई 2027, साउथेम्पटन
  • दूसरा ODI: 19 मई 2027, मैनचेस्टर
  • तीसरा ODI: 21 मई 2027, लीड्स
  • चौथा ODI: 23 मई 2027, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
  • पांचवां ODI: 26 मई 2027, कार्डिफ

यह भी पढ़ें:

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की डेट का ऐलान, इस बार कहां खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, इबादत हुसैन टेस्ट सीरीज से हुए बाहर

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment