पाकिस्तान टीम का स्तर लगातार गिरता जा रहा है, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में सिर्फ तीन दिन के अंदर ही उनको पारी और 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस टेस्ट मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी दोनों पारियों में 200 रनों का आंकड़ा भी पार करने में कामयाब नहीं हो सकी और उनकी तरफ से सिर्फ एक फिफ्टी देखने को मिली। इस हार के चलते जहां पाकिस्तान अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2026-27 की पॉइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर पहुंच गई है तो वहीं हेडिंग्ले टेस्ट में मिली हार का मुकाबले में बाबर आजम की जगह पर कप्तान संभाल रहे सलमान अली आगा ने खराब बल्लेबाजी को बड़ा कारण बताया है।

हमारी बल्लेबाजी अनुभवहीन थी

सलमान अली आगा ने हेडिंग्ले टेस्ट में हार के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा कि इंग्लैंड ने हमें बुरी तरह हराया, यह कहना सही होगा। हमने इस मैच में काफी सारी गलतियां की फिर चाहे वह बल्लेबाजी में हो या फिर गेंदबाजी में हम किसी में भी निरंतरता बरकरार नहीं रख सके जैसा इंग्लैंड ने किया। हां हम ये मानते हैं कि हमारी बल्लेबाजी काफी अनुभवहीन थी, लेकिन मुझे लगता है कि जब हम बॉलिंग करने गए तो गेंद काफी स्विंग कर रही थी। इसलिए मुझे लगता है हालात में उतना अंतर नहीं आया। हमारे पार ऐसे गेंदबाज हैं जो 140 की गति से बॉलिंग कर सकते हैं। लेकिन इस मैच में खेलने वाले तीनों गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और इन हालात के लिए भी काफी बेहतर हैं लेकिन वह परिस्थितियों का फायदा नहीं उठा सके। इसके बावजूद हमें लगता है कि वह यहां किसी भी टीम ऑल आउट कर सकते हैं।

बाबर की वापसी से बल्लेबाजी में मिलेगी मजबूती

हेडिंग्ले टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान आगा ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि जब इंग्लैंड में खिलाफ खेलने की बात आती है, तो आपको लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होता है। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप गेंद को देर से खेलें और हर गेंद के लिए तैयार रहें क्योंकि एशियाई हालात से आने के बाद यहां खेलना काफी मुश्किल होता है। हम इसको लेकर बैठकर बात करेंगे, जिसमें लंदन में होने वाले अगले मैच में बाबर आजम की वापसी से हमारी बल्लेबाजी जरूर मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें

AUS vs BAN के बीच दूसरे टेस्ट पर सभी की नजरें, कब-कहां और कैसे देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग

जो रूट ने अब बल्ले से नहीं फील्डिंग में दिखाया कमाल, स्मिथ को पीछे छोड़ हासिल की अब नंबर-1 की कुर्सी

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment