DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates
  • होम
  • राजनीतिक
  • जीवन शैली
  • खेल
  • मनोरंजन
  • फूड
  • फ़िल्म रिव्यू
  • टेक
  • ऐप्स
  • मुझसे संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
पासवर्ड भूल गए? अब सेल्फी वीडियो दिखाइए और खुल जाएगा गूगल अकाउंट
टेक

पासवर्ड भूल गए? अब सेल्फी वीडियो दिखाइए और खुल जाएगा गूगल अकाउंट

By digi_hin July 23, 2026 3 Mins Read
Share
Share on Facebook LinkedIn


Powered by :

Last Updated:July 23, 2026, 18:40 IST

अगर आप अक्सर अपने गूगल अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं, तो जल्द ही आपके लिए लॉगिन करना आसान हो सकता है. गूगल एक नया सेल्फी वीडियो वेरिफिकेशन फीचर ला रहा है, जिसकी मदद से पासवर्ड भूलने पर भी अपनी पहचान साबित करके अकाउंट दोबारा खोला जा सकेगा. फिलहाल यह फीचर सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसकी पात्रता ऑनलाइन चेक की जा सकती है.

पासवर्ड भूल गए? अब सेल्फी वीडियो दिखाइए और खुल जाएगा गूगल अकाउंटZoom

अगर भविष्य में आप अपने अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पाते, तो गूगल आपको सेल्फी वेरिफिकेशन का विकल्प देगा.

नई दिल्ली. गूगल ने अपने यूजर्स के लिए एक नई फीचर शुरू किया है. अगर आप गूगल अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हैं तो इस फीचर के सहारे लॉगिन कर सकते हैं. गूगल आपको ऑप्शन दे रहा है कि सेल्फी वीडियो को आप एक लॉगिन ऑप्शन की तरह यूज कर सकते हैं. हालांकि, अभी यह फीचर सभी के लिए लाइव नहीं हुआ है. आप g.co/signin-selfie इस पर जाकर एलिजिबिलिटी चेक सकते हैं. अगर आप पात्र हैं तो यहां पहुंचते ही आपसे सेल्फी को लॉगिन ऑप्शन बनाने से जुड़ा सवाल पूछा जाएगा. इसके बाद आपकी एक छोटी सी वीडियो बनेगी और आपका फीचर तैयार है. गूगल अकाउंट में कई तरह की फोटोज, फाइल और डाटा वगैरह पड़ा होता है. कई बार लोग पासवर्ड भूल जाते हैं और फिर यह सारा डाटा खोने का डर पैदा हो जाता है.

फीचर चालू करने के लिए आपको कैमरे की तरफ सीधे देखना होगा. इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार सिर को अलग अलग दिशा में घुमाना होगा, ताकि कैमरा चेहरे के कई एंगल रिकॉर्ड कर सके. यह वीडियो आपके गूगल अकाउंट में सुरक्षित तरीके से सेव हो जाएगा.

पासवर्ड भूलने पर कैसे करेगा काम?

अगर भविष्य में आप अपने अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पाते, तो गूगल आपको सेल्फी वेरिफिकेशन का विकल्प देगा. इस दौरान आपको फिर से एक नया सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करना होगा. लाइव वीडियो का मिलान पहले से सेव वीडियो से किया जाएगा. पहचान सही मिलने पर अकाउंट का एक्सेस मिल जाएगा.

गूगल ने प्राइवेसी को लेकर क्या कहा?

कंपनी का कहना है कि सेल्फी वीडियो सिर्फ यूजर की अनुमति से सेव किया जाएगा और यह एन्क्रिप्टेड रहेगा. इसे केवल अकाउंट लॉगिन और रिकवरी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. अगर यूजर चाहे तो गूगल अकाउंट की सेटिंग्स में जाकर इसे कभी भी डिलीट भी कर सकता है.

फर्जी वीडियो से कैसे करेगा बचाव?

गूगल का कहना है कि सिस्टम सिर्फ फोटो देखकर फैसला नहीं करेगा. यूजर को लाइव मूवमेंट भी करने होंगे, ताकि यह साबित हो सके कि सामने असली व्यक्ति ही मौजूद है. इसके अलावा सिस्टम डीपफेक, नकली फोटो और संदिग्ध लॉगिन की भी जांच करेगा.

क्या उम्र की जांच में भी होगा इस्तेमाल?

नहीं. गूगल ने साफ किया है कि यह फीचर केवल अकाउंट लॉगिन और रिकवरी के लिए बनाया गया है. इसका इस्तेमाल एज वेरिफिकेशन के लिए नहीं किया जाएगा. साथ ही जिन यूजर्स के नाबालिग होने का संदेह होगा, उन्हें इस फीचर में शामिल नहीं किया जाएगा.

About the Author

जय ठाकुरSenior-Sub Editor

मैं जय ठाकुर, न्यूज18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं. मेरा मुख्य काम बिजनेस की पेचीदा खबरों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. फिर चाहे वह शेयर बाजार की हलचल हो, देश की इकोनॉमी क…

और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi



Source link

Author digi_hin

  • Website

Related Posts

Amazon Great Freedom सेल: ₹450 की Pendrive से गेमिंग माउस तक, इन शानदार Deals पर डालें नजर

Amazon Great Freedom सेल: ₹450 की Pendrive से गेमिंग माउस तक, इन शानदार Deals पर डालें नजर

August 12, 2026
9,070mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 185Hz डिस्प्ले, Redmi K100 Pro Series ने मचाई हलचल

9,070mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 185Hz डिस्प्ले, Redmi K100 Pro Series ने मचाई हलचल

August 12, 2026
Amazon सेल में बड़ी कटौती पर मिलने लगा Galaxy S26 Ultra, अलग से एक्सचेंज और कैशबैक भी

Amazon सेल में बड़ी कटौती पर मिलने लगा Galaxy S26 Ultra, अलग से एक्सचेंज और कैशबैक भी

August 12, 2026

Write A Comment Cancel Reply

  • Pages
    • About Us
    • Contact Me
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    • Terms & Conditions
  • Latest
    • एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होना हुआ मुश्किल, सिर्फ मेडल मैच में हो सकता आमना-सामना
      एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होना हुआ मुश्किल, सिर्फ मेडल मैच में हो सकता आमना-सामना
      August 12, 2026
    • प्रकाश राज का दावा निकला झूठा! बेंगलुरु का जो एड्रेस दिया, वहां नहीं रहते एक्टर, सामने आ गई सच्चाई
      प्रकाश राज का दावा निकला झूठा! बेंगलुरु का जो एड्रेस दिया, वहां नहीं रहते एक्टर, सामने आ गई सच्चाई
      August 12, 2026
  • Categories
    • Uncategorized
    • ऐप्स
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • फ़िल्म रिव्यू
    • फूड
    • मनोरंजन
    • राजनीतिक
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn

© 2026 diginezsindia. All registered.

Top
DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates