श्रीति मुखर्जी द्वारा लिखित और निर्देशित यंग-एडल्ट रोमांटिक कॉमेडी ‘डोंट बी शाय’ चार नए चेहरों- आरुषि बजाज, अंश दुग्गल, बियांका अरोड़ा और पीयूष खाटी को लेकर बनाई गई है। ओटीटी पर दर्शकों को नई कहानी के साथ-साथ 4 नए कलाकार भी देखने को मिलेंगे। प्राइम वीडियो भारत की सबसे बड़ी एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स स्ट्रीमिंग सर्विस ने अपनी अपकमिंग प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘डोंट बी शाय’ के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की डेट का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म को आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने अपने बैनर इंटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है, जो सितंबर में ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार है।

प्राइम वीडियो पर 4 नए चेहरों की कहानी देगी दस्तक

‘डोंट बी शाय’ 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह कमिंग-ऑफ-एज रोमांटिक कॉमेडी चार नए चेहरों आरुषि बजाज, पीयूष खाटी, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल की कहानी है, जो दोस्ती, पहला प्यार, दिल टूटने, अधूरे सपने और एक युवा के तौर पर जिंदगी को समझने की उलझी हुई स्टोरी को दिखाती है। यह फिल्म भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। ये हिंदी में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ स्ट्रीम की जाएगी। इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर ग्रिश्मा शाह और विकेश भूटानी हैं, जिसमें कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

निखिल माधोक ने बताया डोंट बी शाय क्यों है खास

प्राइम वीडियो और अमेजन MGM स्टूडियोज इंडिया के ओरिजिनल्स के डायरेक्टर और हेड निखिल माधोक ने कहा, ‘डोंट बी शाय हमारी सबसे खास फिल्मों में से एक है और हम आखिरकार इसके ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा करके बहुत खुश हैं। यह फिल्म चार शानदार नए कलाकारों आरुषि, अंश, बियांका और पीयूष को पेश करती है, जो अपने किरदारों में एक नई ताजगी और सच्चाई लेकर आए हैं। श्रीति मुखर्जी के निर्देशन और आलिया व शाहीन भट्ट की क्रिएटिव सोच से बनी डोंट बी शाय दोस्ती, प्यार और बड़े होने के खूबसूरत लेकिन उलझे सफर का दिल से जश्न मनाती है। हम चाहते हैं कि दर्शक शाय की दुनिया में डूब जाएं।’

डोंट बी शाय युवाओं के लिए है खास  

आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट इंटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस की को-फाउंडर्स ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में कहा, ‘डोंट बी शाय शुरुआत से ही हमारे लिए बेहद खास रही है और हमें इसे इस तरह आकार लेते देखकर बहुत गर्व हो रहा है। यह फिल्म युवा होने के उस दौर की सच्चाई को दिखाती है, पहला प्यार जो आपकी जिंदगी पर असर छोड़ता है, वो दिल टूटना जिसे आप लंबे समय तक याद रखते हैं और धीरे-धीरे यह समझने की कोशिश कि आप असल में कौन हैं। हमें सबसे ज्यादा खुशी इस शानदार यंग कास्ट को लेकर है। उनकी एनर्जी, कमजोरी और आपसी केमिस्ट्री बेहद खास है और उन्होंने अपने किरदारों में जान डाल दी है। हम इंतजार नहीं कर सकते कि भारत और दुनियाभर के दर्शक शाय से मिलें और उसकी खूबसूरत, थोड़ी उलझी हुई दुनिया का हिस्सा बनें।’

ये भी पढ़ें – जुड़वां बहनों की रहस्यमयी कहानी, प्राइम वीडियो की ‘डेड रिंगर्स’ खौफ-सस्पेंस से है भरपूर, हर एपिसोड में नया ट्विस्ट





Source link

Write A Comment