Last Updated:

Jamun Vegetable Curry Recipe: भीलवाड़ा में इन दिनों जामुन की भरपूर आवक के बीच एक अनोखी देसी रेसिपी चर्चा में है. अधिकांश लोग जामुन को फल या जूस के रूप में खाते हैं, लेकिन इसकी स्वादिष्ट सब्जी भी बनाई जाती है. नंदनी कुमारी सांखला के अनुसार, जामुन की सब्जी बनाने की प्रक्रिया बेहद आसान है और इसमें सामान्य मसालों का ही उपयोग होता है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है. गर्मी के मौसम में यह भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ एक अलग पारंपरिक व्यंजन का अनुभव भी कराती है.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा. गर्मी के मौसम में बाजारों और गांवों में जामुन की खूब आवक रहती है. अधिकांश लोग जामुन को सीधे खाने या उसका जूस बनाकर पीने के लिए उपयोग करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि जामुन की स्वादिष्ट सब्जी भी बनाई जाती है. यह देसी रेसिपी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत ही आसानी से तैयार किया जा सकता है.

जामुन की सब्जी बनाने के लिए किसी विशेष मसाले की जरूरत नहीं होती और यह बहुत कम समय में तैयार हो जाती है. नंदनी कुमारी सांखला ने बताया कि भीलवाड़ा में लगभग हर गांव और खेत में जामुन का पेड़ देखने को मिल जाता है. इन दिनों बाजार में भी जामुन की अच्छी आवक हो रही है. जामुन की सब्जी बनाना बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहले पके हुए जामुनों को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद जामुन का गूदा और गुठली अलग कर लें.

घर पर ऐसे बनाएं जामुन की स्वादिष्ट सब्जी

एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें जीरा, राई तथा हींग का तड़का लगाएं. फिर बारीक कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर भून लें. इसके बाद जामुन का गूदा डालें और हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर तथा स्वादानुसार नमक मिलाएं. कुछ मिनट तक पकाने के बाद इसमें थोड़ा गुड़ या चीनी डाल सकते हैं, ताकि खट्टे-मीठे स्वाद का संतुलन बना रहे. कुछ देर पकाने के बाद स्वादिष्ट जामुन की सब्जी तैयार हो जाती है. उन्होंने बताया कि उनके परिवार में यह सब्जी लंबे समय से बनाई जाती रही है. कई लोग इसे रोटी, बाजरे की रोटी या पराठे के साथ खाना पसंद करते हैं. इसका खट्टा-मीठा स्वाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है. गर्मी के दिनों में यह भोजन में एक नया स्वाद जोड़ने का काम करती है.

जामुन की गुठली भी है बेहद फायदेमंद

जामुन की सब्जी बनाने के बाद बचने वाली गुठलियां भी काफी उपयोगी मानी जाती हैं. इनका कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है. जामुन की गुठली का पाउडर पारंपरिक रूप से ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए उपयोग किया जाता है. आयुर्वेद में भी जामुन की गुठली को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना गया है. हालांकि किसी भी औषधीय उपयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना आवश्यक है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें



Source link

Write A Comment