वजन घटाना लोगों को काफी मुश्किल लगता है। लेकिन ये जानना जरूरी है कि वजन कम होने या कंट्रोल रहने में आपकी डाइट सबसे बड़ा रोल प्ले करती है। जिस दिन आप जीभ के लिए नहीं बल्कि शरीर के लिए खाना शुरू कर देंगे। आपका बढ़ा हुआ वजन कम होने लगेगा। इसके लिए आपको खाना छोड़ने की जरूरत नहीं है बल्कि अपने खाने के कुछ हेल्दी चीजों के साथ रिप्लेस करने की आवश्यकता है। फिटनेस एक्सपर्ट अक्सर इस बात पर जोर देते हैं कि लंबे समय तक वजन को कंट्रोल रखने के लिए संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और हेल्दी आदतों को अपनाना जरूरी है।

हाल ही में फिटनेस इन्फ्लुएंसर आरती शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनका वजन 80 किलो से घटकर 63 किलो हो गया। अपनी वेट लॉस जर्नी दिखाने के साथ-साथ उन्होंने फैंस के साथ अपने 1 दिन का पूरा डाइट प्लान भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वो प्रोटीन वाला भोजन, पोर्शन कंट्रोल और लगातार इस आदत को बरकरार रखने पर फोकस करती हैं, जिससे उन्हें वजन घटाने में आसानी हुई।

80 किलो से 63 किलो हुआ वजन

अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के बारे में बताते हुए आरती ने बताया कि कुछ महीने पहले उनका वजन 80 किलो था। नियमित दिनचर्या का पालन करने और स्वस्थ डाइट लेने से उनका वजन अब 63 किलो हो गया है, यानी उन्होंने कुल 17 किलो वजन घटाया है। उनका तरीका भोजन पूरी तरह से छोड़ने का नहीं है, बल्कि सही मात्रा में सही पोषक तत्व लेने का है।

वजन घटाने के लिए डाइट

  • फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने बताया कि दिन की शुरुआत वो एक गिलास चिया सीड वॉटर से करती हैं। जिम जाने से पहले, वह वर्कआउट के लिए ज़रूरी एनर्जी पाने के लिए प्री-वर्कआउट ड्रिंक पीती है।
  • जिम से लौटने के बाद, वह प्रोटीन के साथ अंडे का सफेद भाग खाती है, जिससे उन्हें अपनी रोजाना की प्रोटीन जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।
  • दोपहर करीब 12 बजे, वह मौसमी फल खाकर अपने खाने को काफी हल्का रखती है।
  • लंच के लिए, प्रोटीन से भरपूर भोजन पसंद करती हैं जिसमें चपाती, अंडा भुर्जी और पनीर भुर्जी के साथ खीरे का सलाद भी शामिल होता है। इस डाइट से उनका पेट भरा रहता है और शरीर को पर्याप्त प्रोटीन भी मिल जाता है।
  • शाम को वह नाश्ते के रूप में मखाना चाट या भुने हुए मखाने के साथ ब्लैक कॉफी पीना पसंद करती है।
  • रात के खाने में, वह प्रोटीन से भरपूर भोजन लेती है। इसके लिए वो अपना पसंदीदा हाई-प्रोटीन सलाद, हाई-प्रोटीन चीला या भुना हुआ चिकन में से किसी एक को चुनती है।
  • सोने से पहले, वह एक कप ग्रीन टी पीकर अपना दिनभर का खाना पीना खत्म करती है।

फिटनेस इन्फ्लुएंसर आरती ने कहा कि वजन कम करने की कोशिश करते समय लोगों को खाने से डरना नहीं चाहिए। इसके बजाय खाने में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन शामिल करने, पोर्शन कंट्रोल करें और नियमित रूप से खाएं जिससे एकदम से ज्यादा भूख न लगे। ये सरल आदतें समय के साथ वजन घटाने को कहीं अधिक आसान बना सकती हैं।

 





Source link

Write A Comment