Last Updated:
अगर आप सीफूड के शौकीन हैं और हर बार वही फिश करी खाकर ऊब चुके हैं तो इस बार अपने किचन में मुंबईया स्टाइल प्रॉन करी की जायकेदार रेसिपी जरूर ट्राई करें. खड़े मसालों, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और तीखी लाल मिर्च के लाजवाब संगम से तैयार यह करी प्रॉन्स के नरम और रसीले स्वाद को बिल्कुल बढ़ा देती है.
अगर आप सीफूड के शौकीन हैं और हर बार वही फिश करी खाकर ऊब चुके हैं, तो आज आपको मुंबईया स्टाइल प्रॉन करी की जायकेदार रेसिपी बताने वाले हैं. इसे बनाना बेहद आसान है और इसकी खास बात यह है कि झींगे बहुत जल्दी पक जाते हैं, जिससे स्वाद के साथ-साथ समय की भी बचत होती है. गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ परोसी गई यह चटपटी और टेस्टी प्रॉन करी आपके कोस्टल टेस्ट का फील दोगुना कर देगी. सबसे पहले प्रॉन्स को अच्छी तरह छांटकर साफ कर लें और साफ पानी से धो लें. इसके बाद इन्हें किसी छन्नी वाले बर्तन में रख दें, ताकि सारा एक्स्ट्रा पानी ड्रेन हो जाए.
एक बर्तन में टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन और प्याज को मोटा-मोटा काट लें. अब इसमें बिल्कुल थोड़ा सा पानी मिलाकर मिक्सर जार में डालकर बारीक ग्राइंड करके पेस्ट तैयार कर लें.
गैस पर कढ़ाई चढ़ाकर गरम करें और उसमें थोड़ा सा सरसों का तेल या रिफाइंड डालें. तेल गरम होने पर थोड़ा सा कटा हुआ प्याज और साफ किए हुए प्रॉन डालें. इसे धीमी आंच पर तब तक भूनें, जब तक प्रॉन का रंग न बदल जाए, फिर इन्हें निकालकर अलग बर्तन में रख लें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
उसी कढ़ाई में थोड़ा और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह गरम करें. जब तेल गरम हो जाए तब इसमें जीरा और लौंग, दालचीनी, तेजपत्ता जैसे खड़े गरम मसाले जैसे डालकर चटकने और भुनने दें.
खड़े मसाले भुनने के बाद कढ़ाई में पहले से तैयार किया गया प्याज-टमाटर और लहसुन का पेस्ट डाल दें. इसके साथ ही स्वादानुसार नमक, हल्दी पाउडर और तीखी लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें.
सभी मसालों को धीमी आंच पर लगभग 6 से 7 मिनट तक तब तक पकाएं जब तक कि मसाला पूरी तरह से तेल न छोड़ दे और उसकी कच्ची महक समाप्त न हो जाए.
जब मसाला अच्छे से भुन जाए, तब इसमें फ्राई किए हुए प्रॉन डालकर 2 से 3 मिनट तक चलाएं. इसके बाद अपनी पसंद के अनुसार पानी मिक्स करें, अगर गाढ़ी या ड्राई ग्रेवी चाहिए तो पानी बहुत कम डालें और पतली ग्रेवी के लिए थोड़ा ज्यादा पानी मिलाएं.
करी में एक उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें. ऊपर से बारीक कटा हुआ ताजा हरा धनिया डालकर गार्निश करें. आपकी तीखी और सुगंधित मुंबईया प्रॉन करी तैयार है. इसे गरमा-गरम उबले चावल या रोटी के साथ परोसें.