Healthy Cookies Recipe: आजकल बच्चों में कुकीज और बिस्कुट खाने का शौक तेजी से बढ़ रहा है. बाजार में मिलने वाले अधिकांश कुकीज में मैदा, ज्यादा चीनी, प्रिजर्वेटिव और पाम ऑयल का इस्तेमाल होता है. ऐसे में आप बच्चों के लिए घर पर गेहूं के आटे और गुड़ से हेल्दी कुकीज बना सकते हैं. इन कुकीज को बनाने के लिए मैदा की जगह दरदरा पिसा गेहूं का आटा, चीनी की जगह गुड़, कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल, सौंफ और थोड़ा रिफाइंड तेल इस्तेमाल करें. सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा, नारियल और सौंफ अच्छी तरह मिला लें. फिर इसमें थोड़ा तेल डालकर मिक्स करें. इसके बाद गुड़ की चाशनी डालकर नरम आटा गूंथ लें. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर कुकीज का आकार दें. चाहें तो सांचे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ऊपर से कांटे की मदद से डिजाइन बना दें. इसके बाद कुकीज को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक बेक या सेंक लें.ठंडा होने के बाद इन्हें एयरटाइट कंटेनर में रखें.