Last Updated:
मिक्स वेज पराठा हेल्दी, स्वादिष्ट और पेट भरने वाला विकल्प है. इसमें कई सब्जियों का इस्तेमाल होता है, जिससे पोषण मिलता है. इसको बनाने की आसान रेसिपी भी जानें. ये घर में सभी को पसंद आयेगा.
टेस्टी और हेल्दी मिक्स वेज बनाने का जानिये तरीका. Image AI
अगर आप नाश्ते, लंच या डिनर के लिए कुछ हेल्दी, स्वादिष्ट और पेट भरने वाला विकल्प तलाश रहे हैं, तो मिक्स वेज पराठा एक बेहतरीन चुनाव हो सकता है. इसमें कई सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे स्वाद के साथ पोषण भी भरपूर मिलता है.बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इसे पसंद करते हैं. आइए जानते हैं मिक्स वेज पराठा बनाने की आसान रेसिपी.
आवश्यक सामग्री
आटा लगाने के लिए
2 कप गेहूं का आटा
1 छोटा चम्मच नमक
आवश्यकता अनुसार पानी
स्टफिंग के लिए
1 गाजर कद्दूकस की हुई
1/2 कप बारीक कटी पत्तागोभी
1/2 कप कद्दूकस किया हुआ शिमला मिर्च
1 उबला और मैश किया हुआ आलू
2 बड़े चम्मच हरी मटर
1 बारीक कटी हरी मिर्च
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
पराठा सेंकने के लिए घी या तेल
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा और नमक मिलाकर पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें. इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि आटा अच्छे से सेट हो जाए.
- अब एक बाउल में गाजर, पत्तागोभी, शिमला मिर्च, आलू और मटर डालें. इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया मिलाकर अच्छी तरह तैयार कर लें. यही पराठे की स्टफिंग होगी.
- अब आटे की मध्यम आकार की लोई बनाएं और उसे हल्का बेल लें. बीच में तैयार सब्जियों की स्टफिंग रखें और किनारों को बंद करके दोबारा हल्के हाथों से बेल लें. ध्यान रखें कि पराठा फटे नहीं.
- एक तवा गर्म करें और उस पर बेला हुआ पराठा डालें. दोनों तरफ हल्का सिकने के बाद घी या तेल लगाएं और सुनहरा भूरा होने तक सेकें. इसी तरह सभी पराठे तैयार कर लें.
परोसने का तरीका
मिक्स वेज पराठे को दही, अचार, चटनी या मक्खन के साथ गरमा-गरम परोसें. चाहें तो इसके साथ रायता भी सर्व कर सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है.
मिक्स वेज पराठे के फायदे
मिक्स वेज पराठा कई तरह की सब्जियों से तैयार होता है, इसलिए इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं. यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है. बच्चों को सब्जियां खिलाने का यह एक स्वादिष्ट और आसान तरीका भी है.