Last Updated:

Homemade Kurkure Recipe: आपके बच्चों को भी चिप्स-कुरकुरे खाना पसंद है लेकिन वह सेहत के लिए अच्छे नहीं होते. ऐसे में आप उन्हें मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के फेमस आटे के कुरकुरे बना कर खिला सकते हैं. इन्हें बनाने के लिए सिर्फ गेहूं का आटा, जीरा, अजवाइन, नमक और तेल की जरूरत होती है. खास बात यह है कि इनमें मैदे का इस्तेमाल नहीं होता और ये करीब 15 दिन तक खराब भी नहीं होते. यह देसी स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक खूब पसंद करते हैं.

Summer Snacks: यदि आप भी आपके बच्चों को बाजार के कुरकुरे और चिप्स खिला रहे हैं तो इससे आपके बच्चों की सेहत बिगड़ने का डर बना रहता है. अब आप मध्य प्रदेश के निमाड़ के बुरहानपुर के सबसे फेमस आटे से कुरकुरे तैयार कर सकते हैं. यह कुरकुरे आपके बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होंगे और आप इनको घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं. मैदे की जगह केवल आपको आटे का इस्तेमाल करना है. इसको बनाने के लिए अजवाइन तेल का इस्तेमाल किया जाता है. जिससे यह आसानी से बनकर तैयार हो जाते हैं. यह करीब 15 दिन तक खराब नहीं होते. आप इसमें चटपटे मसाले लगाकर आपके बच्चों को भी खिला सकते हैं.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट वंदना से बात की तो उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के निमाड़ के बुरहानपुर में गेहूं के आटे से कुरकुरे भी तैयार किए जाते हैं. यह कुरकुरे बच्चे और बुजुर्ग दोनों खाना पसंद करते हैं. आप भी आपके घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए कोई अधिक सामग्री की आवश्यकता नहीं होती है. आपके घर में ही सारा सामान मौजूद होता है. जिससे आप आसानी से इसको तैयार कर सकते हैं और यह कुरकुरे खाने में बहुत ही टेस्टी लगते हैं. जो करीब 15 दिन तक खराब भी नहीं होते हैं. आप इस आसान विधि से आपके घर पर तैयार कर सकते हैं.

ऐसे तैयार होते हैं कुरकुरे 
यदि आप भी आपके घर पर आटे से कुरकुरे तैयार करने जा रहे हैं तो आप सबसे पहले 500 ग्राम गेहूं का आटा ले लीजिए. उसमें 5 ग्राम नमक, 10 ग्राम जीरा और अजवाइन मिला दीजिए और उसको पानी डालकर मिला लीजिए. उसके बाद रोटी की तरह उसको बेल लीजिए. आप त्रिकोण, चौकोन और स्टिक की तरह काट लीजिए. एक कढाई लीजिए उसमें 500 ग्राम तेल डालिए और आप इस कटे हुए पीस को तल लीजिए, जिससे यह कुरकुरे कड़क हो जाएंगे. आप इसको ऊपर से मसाला डालकर भी खा सकते हैं और सादे भी खा सकते हैं. बच्चे खूब पसंद करेंगे.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें



Source link

Write A Comment