Last Updated:

गर्मियों में ठंडा और हेल्दी ड्रिंक चाहिए तो घर पर बना मैंगो जूस सबसे बेहतरीन विकल्प है. यह स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. सिर्फ 5 मिनट में तैयार होने वाली इस आसान रेसिपी से आप बाजार जैसा स्वाद घर पर ही पा सकते हैं, साथ ही इसके कई सेहतमंद फायदे भी मिलते हैं.

गर्मियों के मौसम में शरीर से पसीने के रूप में पानी और ऊर्जा दोनों की कमी हो जाती है. जिस कारण जल्दी थकान आ जाती है. ऐसे में मैंगो शेक शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है. मैंगो शेक में मौजूद प्राकृतिक शुगर शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देती है, जबकि दूध शरीर को ताकत प्रदान करता है.

मैंगो शेक एक ऐसा पेय है जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है. इसमें आम की मिठास और दूध की पौष्टिकता मिलकर एक ऐसा स्वाद तैयार करती है जो हर किसी को ताजगी से भर देता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और यह पूरी तरह से नेचुरल होता है.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में लगातार भीषण गर्मी का सितम जारी है भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. वही इस दौरान लोग शरीर को ठंडक देने वाले पेय पदार्थों की तलाश में लग जाते हैं. इस दौरान बाजार में कई तरह के ड्रिंक्स उपलब्ध होते हैं, लेकिन अगर बात स्वाद, सेहत और ताजगी की हो तो घर पर बना मैंगो शेक सबसे आगे नजर आता है. आम को फलों का राजा कहा जाता है और इससे बना मैंगो शेक न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि शरीर को ऊर्जा और ठंडक भी प्रदान करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वहीं कुछ लोगों को मार्केट में मिलने वाला मैंगो शेक पसंद नहीं होता है. परंतु आज हम आपको मैंगो शेक की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप आसानी से घर पर ही 5 मिनट के अंदर मैंगो शेक तैयार कर सकते हैं.इसके लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ती. आसानी से आप मैंगो शेक तैयार कर सकते हैं.

सबसे पहले आम को अच्छी तरह धोकर छील लें और उसका गूदा निकाल लें। इसके बाद मिक्सर में आम का गूदा, दूध और चीनी डालकर अच्छे से ब्लेंड करें. जब मिश्रण स्मूद हो जाए तो उसमें बर्फ के टुकड़े डालकर एक बार फिर ब्लेंड करें। अगर चाहें तो इलायची पाउडर डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं. तैयार मैंगो शेक को गिलास में डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें. जिससे आपको गर्मियों में राहत मिलेगी.

गर्मियों के मौसम में सबसे अधिक समस्या डिहाइड्रेशन की हो जाती है.गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी एक बड़ी समस्या होती है। मैंगो शेक शरीर में तरल पदार्थों की कमी को पूरा करता है। जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।आम में विटामिन C और A भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।

मैंगो शेक पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है और पेट को ठंडक देता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखते हैं. आजकल बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस में केमिकल्स और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. वहीं, घर पर बना मैंगो शेक पूरी तरह से प्राकृतिक होता है और इसमें किसी भी तरह का हानिकारक तत्व नहीं होता.

हिमांशी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक गिलास मैंगो शेक मार्केट में ₹20 का मिलता है. वहीं घर पर एक गिलास मैंगो शेक सिर्फ ₹5 में तैयार हो जाता है. ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे और पौष्टिक बना सकते हैंमैंगो शेक बच्चों के लिए एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है. जो बच्चे दूध पीने में आनाकानी करते हैं, वे मैंगो शेक बड़े चाव से पीते हैं। इससे उन्हें जरूरी पोषण भी मिलता है और स्वाद भी गर्मी के इस मौसम में अगर आप खुद को ठंडा, ताजा और ऊर्जावान रखना चाहते हैं तो घर पर बना मैंगो शेक जरूर अपने डाइट में शामिल करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment