Last Updated:
Kundru Ki Bhaji Recipe: निमाड़ के बुरहानपुर की यह कुंदरू की भाजी बहुत ही फेमस है. जैसे ही बरसात शुरू होती है तो सब्जी आना शुरू हो जाती है. यह केवल 2 महीने ही बाजार में मिलती है और इस बाजी की खासियत होती है कि यह गर्म होती है और इसे खाने के कई फायदे होते हैं..
बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के निमाड़ के बुरहानपुर में बरसात के समय में कुछ सब्जी भाजी की बहुत ही डिमांड रहती है. बरसात जैसी शुरू होती है तो लोग सबसे अधिक कुंदरू की भाजी बनाना पसंद करते हैं. नाम सुनते ही कई लोग तो चौंक जाते हैं लेकिन इसका स्वाद खाने में बड़ा पसंद आता है. लोग इसको भाकर के साथ सबसे अधिक बनाकर खाना पसंद करते हैं. 10 मिनट में यह बन कर तैयार हो जाती है. इसको बनाने के लिए प्याज अदरक लहसुन जीरा राई तेल और नमक का इस्तेमाल किया जाता है. यह बहुत ही टेस्टी बनती है. आप भी आपके घर पर बना सकते हैं.
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट महिला वंदना से बात की तो उन्होंने बताया कि निमाड़ के बुरहानपुर की यह कुंजरू की भाजी बहुत ही फेमस भाजी है. जो लोगों को बहुत पसंद आती है जैसे ही बरसात शुरू होती है तो भाजी आना शुरू हो जाती है. यह भाजी केवल 2 महीने ही बाजार में मिलती है और इस भाजी की खासियत होती है कि यह गर्म होती है लोग इसलिए उसको बरसात और ठंड में खाना पसंद करते हैं. इस भाजी को आप भी आपके घर पर बहुत आसानी से तैयार कर सकते हैं. यह भाजी 10 से 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है हर कोई उसको खाना पसंद करता है. डॉक्टर भी इसको खाने की सलाह देते हैं.
इस सब्जी में पाए जाते हैं यह गुण
एक्सपर्ट डॉक्टर गौरव थावानी का कहना है कि इस सब्जी में फाइबर विटामिन A विटामिन C आयरन से भरपूर होती है. यह वजन को नियंत्रित रखने और ब्लड शुगर को कम करने में काफी फायदेमंद मानी जाती है. जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. इसलिए इस सब्जी को ठंड में और बरसात में सबसे अधिक खाया जाता है. इसको आप आपके घर पर आसान तरीके से बना सकते हैं
बनाने की विधि
इसको बनाने के लिए सबसे पहले भाजी को साफ कर लीजिए उसकी बारीक-बारीक काट लीजिए, एक कढ़ाई लीजिए उसमें 50 ग्राम तेल डाले 5 ग्राम जीरा 10 ग्राम, लहसुन 50 ग्राम, प्याज 10 ग्राम, हरी मिर्ची हल्के से ब्राउन होने दीजिए और इस सब्जी को डाल दीजिए और उसमें ऊपर से 10 ग्राम नमक मिला दीजिए और 10 मिनट तक होने दीजिए जिससे आपकी भाजी तैयार हो जाएगी.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें