Last Updated:
Lahsun Ka Achar: अगर आपको तीखा और चटपटा स्वाद पसंद है, तो राजस्थानी देसी स्टाइल का लहसुन का आचार आपके खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा सकता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन की कलियों को छीलकर अच्छी तरह सुखा लें, ताकि उनमें नमी बिल्कुल न रहे. इसके बाद सरसों का तेल गर्म करके ठंडा करें और उसमें राई, मेथी दाना, सौंफ, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हींग, नमक और थोड़ा सा सिरका या नींबू का रस मिलाएं. अब इसमें लहसुन की कलियां डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और साफ, सूखे कांच के जार में भर दें. 4–5 दिन तक धूप दिखाने के बाद आचार पूरी तरह तैयार हो जाता है.
भीलवाड़ा: वैसे तो आम तौर पर सब्जी या फिर किसी भी डिश के स्वाद में चार चांद लगाने का काम लहसुन करता है और अपने लहसुन की चटनी है काफी दफा खाई होगी लेकिन देसी स्वाद पसंद करने वालों के लिए घर पर बना लहसुन का अचार बेहतरीन विकल्प है. कम सामग्री और आसान विधि से तैयार होने वाला यह अचार स्वाद के साथ लंबे समय तक सुरक्षित भी रहता है. सरसों के तेल और पारंपरिक मसालों से बनने वाला लहसुन का अचार दाल, रोटी, पराठे और पूरी के साथ खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है.
खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय या मेहनत नहीं लगती. अगर सही तरीके से तैयार कर साफ कांच के जार में रखा जाए, तो यह कई महीनों तक ताजा बना रहता है और हर भोजन का स्वाद बढ़ा देता है. घर मे मौजूद मसालों और सरसों के तेल से आसानी से स्वादिष्ट लहसुन का अचार तैयार किया जा सकता है, जो हर खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है.
कैसे बनाए लहसुन का अचार
रेसिपी एक्सपर्ट साक्षी सिंह ने बताया कि लहसुन का अचार बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन की कलियों को छीलकर अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद इन्हें पूरी तरह सूखने दें ताकि इनमें नमी बिल्कुल न रहे. अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और ठंडा होने दें. फिर इसमें राई, सौंफ, मेथी दाना, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और थोड़ा सा हींग डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद इसमें लहसुन की कलियां डालकर मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं. चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा नींबू का रस या सिरका भी मिला सकते हैं. इससे अचार का स्वाद और बढ़ जाता है और यह लंबे समय तक सुरक्षित रहता है.
स्वाद समय के साथ और भी बेहतर होता जाता
तैयार अचार को पूरी तरह सूखे और साफ कांच के जार में भर दें. जार में भरने के बाद ऊपर से थोड़ा सरसों का तेल और डाल दें ताकि लहसुन पूरी तरह तेल में डूबा रहे. इसके बाद जार को दो से तीन दिन तक धूप में रखें. बीच-बीच में साफ और सूखे चम्मच से अचार को हल्का सा चलाते रहें ताकि मसाले अच्छी तरह मिल जाएं. कुछ ही दिनों में लहसुन का अचार खाने के लिए तैयार हो जाता है। इसका स्वाद समय के साथ और भी बेहतर होता जाता है.
लंबे समय तक खराब नहीं होता
लहसुन का अचार दाल, चावल, रोटी, पराठे, पूरी और यहां तक कि साधारण भोजन के साथ भी बेहतरीन लगता है. कई लोग इसे सफर के दौरान भी साथ रखना पसंद करते हैं क्योंकि यह लंबे समय तक खराब नहीं होता. ध्यान रखें कि अचार निकालते समय हमेशा सूखे और साफ चम्मच का ही इस्तेमाल करें. अगर इसमें नमी चली जाए तो अचार जल्दी खराब हो सकता है. सही तरीके से तैयार और सुरक्षित रखे गए लहसुन के अचार का स्वाद कई महीनों तक बरकरार रहता है. अगर आप भी घर पर देसी स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं, तो इस आसान विधि से लहसुन का अचार बनाकर अपने परिवार के साथ इसका लुत्फ उठा सकते हैं.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें