‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में साथी कंटेस्टेंट्स ने काजी तौकीर की उन बातों पर सवाल उठाए, जिनके दो मतलब निकाले जा सकते थे। उनकी ‘गंजी गुड़िया’ वाली बात चर्चा का विषय बन गई। कनिका मान ने उनके ‘लॉलीपॉप’ वाले कमेंट का भी जिक्र किया, जिसके बारे में उनका दावा था कि वह अरिश्फा खान के लिए कहा गया था। इस चर्चा ने सोशल मीडिया पर दर्शकों को दो गुटों में बांट दिया। इतना ही नहीं बिग बॉस हाउस में भी जमकर हंगामा देखने को मिला। इसके पहले काजी तौकीर और आम्रपाली दुबे में भी खतरनाक लड़ाई देखने को मिली थी।
काजी तौकीर के डबल मीनिंग कमेंट्स पर हंगामा
कई दर्शकों ने काजी तौकारी के चिप कमेंट करने के लिए आलोचना की, जबकि दूसरों को लगा कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला जा रहा है। स्काउटऑप ने घर के सदस्यों के सामने बताया कि काजी ने कुछ दिन पहले क्या कहा था। उस बातचीत को याद करते हुए स्काउट ने कहा, ‘आपने कहा था कि बिग बॉस हमें गंजी गुड़िया का टास्क देंगे।’ उन्होंने आगे दावा किया कि काजी ने कहा था, ‘मेरा टेस्टोस्टेरोन लेवल बहुत ज्यादा है और यह कमेंट लड़कियों से रिपिट करने को कहा’
काजी तौकीर के कमेंट्स पर दर्शकों का रिएक्शन
बाद में काजी तौकारी की ‘गंजी गुड़िया’ वाली बात दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई, जहां कुछ लोगों को लगा कि सिंगर को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। वहीं दूसरों का मानना था कि यह टिप्पणी गलत थी। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे तो ‘गंजी गुड़िया’ वाली बात समझ ही नहीं आई। मुझे नहीं लगता कि #QaziTouqeer का मकसद कुछ भी अपमानजनक कहना था।’ एक अन्य व्यक्ति ने पहले का एक वीडियो रीपोस्ट करते हुए लिखा, ‘काजी मजाक में गंजी गुड़िया वाले टास्क का अंदाजा लगा रहे थे और स्काउट हंस रहे थे, लेकिन अब अचानक उन्हें इस मजाक से दिक्कत हो रही है।’
हालांकि, एक अन्य दर्शक ने काजी की आलोचना करते हुए लिखा, ‘कितनी घटिया टिप्पणी है। इससे पता चलता है कि मनोरंजन के नाम पर वह किस हद तक गिर सकते हैं।’
काजी तौकीर के लॉलीपॉप कमेंट पर हुई बहस
कनिका मान ने काजी की ‘लॉलीपॉप’ वाली टिप्पणी का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने काजी को अरिश्फा खान से यह पूछते हुए सुना था, ‘लॉलीपॉप चाहिए?’ जब आसिफ खान और अन्य कंटेस्टेंट्स ने काजी से ऐसे मजाक बंद करने को कहा तो उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा, ‘इसका गलत मतलब नहीं निकलेगा, जब मेरी नीयत गलत नहीं है तो गलत मतलब नहीं निकलेगा।’ काजी ने घर वालों से सवाल किया, ‘तुम लोग क्या-क्या मुद्दा बना रहे हो? तुम लोग क्या बकवास कर रहे हो?’ उन्होंने आगे कहा कि अगर वह गलत हैं तो इसे मान लेंगे, लेकिन कंटेस्टेंट्स से कहा कि वे हर बात का गलत मतलब न निकालें।
ये भी पढ़ें – अरिजीत सिंह की तारीफ में काजी तौकीर ने पढ़े कसीदे, ‘बिग बॉस 20’ में 21 साल पुराने रिश्ते पर की बात
Source link

Related Posts
India News in Hindi (हिंदी न्यूज़) and Breaking News in Hindi (ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी), Live TV and Live Updates in Hindi – India TV Hindi
‘पहला प्यार दूसरी बार’ में दिखेंगे 6 नए चेहरे, बड़े पर्दे पर फ्रेश टैलेंट का होगा जलवा
चिरंजीवी की ‘काका’ संक्रांति पर होगी रिलीज, मेकर्स ने देरी की अफवाहों पर लगाया विराम