Last Updated:

Halwai Style Suji Besan Ladoo Recipe : रक्षाबंधन के त्योहार से पहले पूरे देश में खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावटी मावा (खोया), पनीर और अन्य डेयरी उत्पादों के खिलाफ बड़ा अभियान चला रहा है. मेरठ में 2400 किलो मिलावटी मावा पकड़ा गया है. कई और बड़े शहरों से मिलावटी खोया बरामद किया गया है. रक्षाबंधन पर मिठाई का रिवाज है. ऐसे में घर पर शुद्ध मिठाई बनाने से बेहतर कोई विकल्प नहीं. सूजी-बेसन के दानेदार लड्डू तो सबको पसंद आते हैं. इन्हें बनाना भी आसान है. कम घी में ये लड्डू बनाए जा सकते हैं. इसके लिए बेसन कितना लेना चाहिए, सूजी कितनी लेनी चाहिए, आइये जानते हैं.

रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को पूरे देश में मनाया जाएगा. त्योहार पर मिठाई का रिवाज पूरे देश में है. त्योहार पर मिलावटी खोया से बनी मिठाई से बचने का एक ही तरीका है कि आप घर पर ही इन्हें बनाएं. रक्षाबंधन पर बेसन-सूजी के दानेदार लड्डू सबको पसंद आते हैं. कम घी में बेसन लड्डू बनाए जा सकते है. इसकी रेसिपी बेहद आसान है. ये लड्डू बहुत स्वादिष्ट, मुलायम और दानेदार होते हैं. आज हम आपको इन लड्डुओं को बनाने का ऐसा नया तरीका बताएंगे जिससे कोई भी इन्हें कम समय में बना सकेगा. आइये जानते हैं रेसिपी……

बेसन-सूजी के दानेदार लड्डू बनाने के लिए एक कप बारीक सूजी, एक कप बेसन, एक कप बूरा या शुगर पाउडर या पिसी हुई चीनी ले लें. अगर आप मीठा कम पसंद करते हैं तो चीनी की मात्रा कम ले सकते हैं. किसी एक कटोरी से माप लीजिएगा. उसी अनुपात में सभी चीजें ले लीजिएगा. अब आधा कप देसी घी (100 ग्राम), बारीक कटे हुए काजू-पिस्ता और बादाम ले लीजिए. एक चौथाई चम्मच इलायची का पाउडर ले लीजिए. अब कढ़ाही में दो चम्मच घी डालकर सूजी को अच्छे से भून लें. बेसन को भूनने में टाइम लगता है, इसलिए उसे अलग से भूनें.

बेसन भूनते समय घी को बीच-बीच में डालते रहें, एक साथ घी ना डालें. घी जब भुन जाए तो उसमें भुनी हुई सूजी मिला लें. इस रेसिपी में घी एकसाथ एड नहीं करना है. थोड़ा करके घी मिलाते रहें. सूजी-बेसन को एक साथ भूनने के बाद इसी में काजू-बादाम और पिस्ता को मिला लें. एक मिनट तक इन्हें भी अच्छे से भून लें. शुरू से लेकर लास्ट तक गैस की फ्लेम धीमी ही रखना है. अब इसमें इलायची पाउडर मिला लें. अब मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें. जब ठंडा हो जाए तो इसमें शक्कर बूरा (चीनी पाउडर) मिला लें. हाथों से अच्छे से मिक्स कर लीजिए. लड्डू बांधने के लिए मिश्रण तैयार है. आसानी से लड्डू बांधे जा सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बेसन-सूजी के दानेदार लड्डू बनाने के लिए एक और आसान रेसिपी है. 125 ग्राम घी लीजिए. आधा कप बारीक सूजी, आधा कप बेसन ले लीजिए. सूजी को अच्छे से घी में धीमी आंच में भून लीजिए. जब ब्राउन रंग आ जाए तो इसमें ड्राय फ्रूट्स काजू-बादाम-पिस्ता मिला दीजिए. इन्हें भी हल्का सा भून लीजिए. अब उसी पैन में बचा हुए घी में बेसन को भून लें. बेसन को भूनने में समय लगता है, इसीलिए इसे धीमी आंच में भूनें. जब गोल्डन कलर आ जाए तो गैस बंद कर दें और इसे एक कढ़ाही में ट्रांसफर कर दें. बेसन जब ठंडा हो जाए तो इसमें भुनी हुई सूजी-ड्राय फ्रूट्स मिला दें. थोड़ा सा इलायची पाउडर एड कर दें. अच्छे से इसे मिक्स कर लीजिए. लड्डू को और दानेदार बनाने के लिए इसमें चीनी पाउडर या बूरा या पीसी हुई चीनी मिला लें. बेसन जब अच्छे से ठंडा हो जाए तभी बूरा मिलाना चाहिए. अब मिश्रण से लड्डू बांध लीजिए.

बेसन-सूजी के दानेदार लड्डू बनाने की एक और आसान रेसिपी है. 125 ग्राम घी लीजिए और कढ़ाही में डाल दीजिए. फिर आधा कप बेसन डालकर तक भूनते रहिए जब तक इसका रंग हल्का ब्राउन ना हो जाए. छोटे-छोटे बबल ना आने लगें. बेसन को धीमी आंच में अच्छे से भूनने के बाद अब इसमें आधा कप सूजी डाल दीजिए. दोनों को अच्छे से मिक्स करते हुए भून लें. अब आप अपनी पसंद के इसमें ड्राय फ्रूट्स डाल दीजिए. एक मिनट तक ड्रायफ्रूट्स भी भून लीजिए. सबसे लास्ट में इसमें आधा चम्मच इलायची पाउडर मिला दीजिए. अब मिश्रण को एक थाली में ट्रांसफर कर लीजिए और ठंडा होने दीजिए. जब अच्छे से ठंडा हो जाए तो इसमें बूरा या चीनी पाउडर मिला लें. अब इसमें घी मिला दीजिए ताकि लड्डू बंधने लगें. अब दानेदार लड्डू बांध लीजिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment