Last Updated:

एक्सपर्ट महिला फूलाबाई ने लोकल 18 से कहा कि यदि आप भी निमाड़ के बुरहानपुर की फेमस मिठाई बनाना चाहते हैं. आपके घर पर आसानी से तैयार हो जाएंगी इस मिठाई को तैयार करने के लिए आपको बेसन देसी घी ड्राई फ्रूट और मावे की आवश्यकता होती है. आप बिना मावे से भी इस मिठाई को तैयार कर सकते हैं यह मिठाई बनाने के लिए एक दिन का समय लगता है.

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले को सबसे अधिक खानपान के लिए जाना जाता है. यहां पर कई ऐसी मिठाइयां बनाई जाती है इन मिठाइयों को लोग सबसे अधिक पसंद करते हैं. इसमें एक मिठाई है इस मिठाई को बनाने के लिए बेसन शंकर और ड्राई फ्रूट की आवश्यकता होती है जिससे यह मिठाई बनकर तैयार हो जाती है.

इस मिठाई को बनाने के लिए एक दिन का समय लगता है. और यह मिठाई करीब 20 दिन तक खराब नहीं होती है. इसको लोग सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं. क्योंकि यह शरीर के लिए काफी हेल्दी मानी जाती है डॉक्टर भी इस तरह की मिठाइयां खाने की सलाह देते हैं. आप भी इस आसान विधि से आपके घर पर तैयार कर सकते हैं.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला फूलाबाई ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि आप भी निमाड़ के बुरहानपुर की फेमस मिठाई बनाना चाहते हैं. आपके घर पर आसानी से तैयार हो जाएंगी इस मिठाई को तैयार करने के लिए आपको बेसन देसी घी ड्राई फ्रूट और मावे की आवश्यकता होती है. आप बिना मावे से भी इस मिठाई को तैयार कर सकते हैं यह मिठाई बनाने के लिए एक दिन का समय लगता है. 20 दिन तक मिठाई खराब नहीं होती है खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है बच्चे और बूढ़े इसको सभी पसंद करते हैं. इस मिठाई को मेहमानों को भी खिला सकते हैं. कॉफी हेल्दी मिठाई होती है डॉक्टर भी इसको खाने की सलाह देते हैं.

ऐसे तैयार कर सकते हैं मोन थाल
यदि आप भी आपके घर पर मोन थाल मिठाई तैयार करना चाहते हैं तो आप सबसे पहले बाजार से 1 किलो बेसन लेकर आईए उसमें आप 100 ग्राम घी डालकर उसको मोन लगा लीजिए एक कढाई लीजिए बारीक आंच पर 400 ग्राम देसी घी डालिए और उसमें इस बेसन को डाल दीजिए और उसको खिलाते रहिए ब्राउन होने तक हिलाते रहिए उसके बाद इसमें आप 300 ग्राम पिसी हुई शक्कर मिला दीजिए और स्वाद अनुसार ड्राई फ्रूट डाल दीजिए जिससे आपकी यह मोन थाल मिठाई तैयार हो जाएगी. आप इसको एक ट्रे में जमा लीजिए और काट लीजिए यह मिठाई बनकर तैयार हो जाती है आप इसको स्टील के डब्बे में स्टोर करके रख सकते हैं. 20 दिन तक खराब नहीं होती है.



Source link

Write A Comment