आजकल बड़ी संख्या में लोग बढ़ते वजन, खासकर बेली फैट की समस्या से पीड़ित है। वजन कम करने के लिए लोग हेल्दी डाइट से लेकर एक्सरसाइज़ पर ध्यान देते हैं, लेकिन कई कोशिशें के बाद भी मोटापा नहीं कम होता है। दरअसल, इसकी एक बड़ी वजह शरीर में ज़रूरत से ज़्यादा फैट जमा होना हो सकता है। ये फैट सिर्फ शरीर के बाहरी हिस्से में ही नहीं, बल्कि लिवर, पैंक्रियाज और और आंतों के आसपास भी जमा हो सकता है। डॉक्टर हंसा योगेंद्र (फेमस योग गुरु और द योगा इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर) यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर कहती हैं कि इस तरह का अंदरूनी फैट यानी स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में हंसा जी ने बेली फैट कम करने के लिए वेट लॉस ड्रिंक की रेसिपी शेयर की है। चलिए जानते हैं कैसे करें वेट लॉस ड्रिंक इस्तेमाल?

कैसे बनाएं वेट लॉस ड्रिंक?

वेट लॉस ड्रिंक बनाने के लिए अदरक का छोटा टुकड़ा, आधा चम्मच कलौंजी, दालचीनी का एक टुकड़ा और आधा चम्मच नींबू का रस लें। अदरक, कलौंजी और दालचीनी को पानी में गर्म करें और जब वह उबलने लगे तब गैस बंद कर दें। जब पानी हल्का गुनगुना हो जाए तब उसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं और फिर खाली पेट इसका सेवन करें।

कैसे करता है काम?

  • अदरक: अदरक पाचन तंत्र को सपोर्ट करता है और डाइजेशन बेहतर करने में मदद कर सकता है।

  • कलौंजी: कलोंजी में कई बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं जो इंसुलिन सेंसिटिविटीको बेहतर बनाने, मेटाबॉलिक हेल्थ को सपोर्ट करने और शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। बता दें, शरीर में सूजन उन कारणों में से एक है जिसकी वजह से फैट कम नहीं होता है।

  • दालचीनी: दालचीनी ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद कर सकती है। इससे अचानव होने वाले ब्लड शुगर स्पाइक को कंट्रोल करने में मदद मिलती है जिससे दिनभर भूख नहीं लगती है और क्रेविंग कम होती है। 

  • नींबू  नींबू विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसे इस ड्रिंक में मिलाकर पीने से हाइड्रेशन बढ़ाने में मदद मिलती है। इन सभी चीजों का संयोजन पाचन, हाइड्रेशन और मेटाबॉलिक हेल्थ को सपोर्ट कर सकता है।

हालांकि, डॉक्टर हंसा जी यह कहती हैं कि किसी भी ड्रिंक को अकेले फैट बर्न करने का उपाय नहीं माना जा सकता। वजन कम करने के लिए आप संतुलित डाइट के साथ अपने शरीर को एक्टिव रखें। रोजाना सूर्य नमस्कार के साथ नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।





Source link

Write A Comment