Last Updated:
Bokaro Balram Biryani Stall: वैसे तो आजकल हर कोई बिरयानी खाने का शौकीन है, लेकिन आज हम आपको बोकारो के सेक्टर-1 में बलराम का बिरयानी स्टॉल की बिरयानी के बारे में बताएंगे. यहां 4 तरह की बिरयानी मिलती है. मशरूम बिरयानी, अंडा बिरयानी, अंबुर बिरयानी और चिकन दम बिरयानी. ये सभी वैरायटी 3 घंटे में बिक जाती है.
बोकारो: अगर आप बिरयानी खाने के शौकीन हैं और एक ही जगह पर 4 अलग-अलग वैरायटी की बिरयानी का स्वाद लेना चाहते हैं, तो बोकारो के सेक्टर-1 स्थित बलराम का बिरयानी स्टॉल आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यहां मशरूम बिरयानी, अंडा बिरयानी, साउथ स्पेशल अंबुर बिरयानी और चिकन दम बिरयानी मिलती है. यहां की सबसे खास बात यह है कि स्टॉल खुलने के महज 3 घंटे के भीतर ही लगभग पूरी बिरयानी खत्म हो जाती है. बता दें कि यहां रोज बड़ी संख्या में लोग स्वाद लेने पहुंचते हैं.
इस स्टॉल के संचालक बलराम ने बताया कि उन्होंने करीब 12 सालों तक बेंगलुरु के बड़े-बड़े होटलों में कुक के रूप में काम किया और वहां से बिरयानी बनाने की बारीकियां सीखने के बाद उन्होंने अपने शहर बोकारो लौटकर खुद का स्टॉल शुरू किया और आज उनके स्टॉल की बिरयानी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है.
जानें बिरयानी की कीमत
बलराम ने आगे बताया कि उनके यहां 4 तरह की बिरयानी मिलती है, लेकिन सबसे ज्यादा मांग मशरूम बिरयानी की है. क्योंकि बोकारो में मशरूम बिरयानी बहुत कम जगहों पर मिलती है. इसलिए लोग खासतौर पर इसे खाने के लिए उनके स्टॉल पर आते हैं और रोजाना उनके स्टाल पर करीब 100 से 150 प्लेट मशरूम बिरयानी की बिक्री हो जाती है.
बलराम ने बताया कि उनके स्टाल पर फुल प्लेट मशरूम बिरयानी कि कीमत 90 रुपये और हाफ प्लेट 65 रुपये में मिलती है. वहीं, अंडा बिरयानी हाफ प्लेट 55 रुपये, चिकन दम बिरयानी फुल प्लेट 170 रुपये में उपलब्ध है. इसके अलावा फुल प्लेट अंबुर बिरियानी 180 रुपये है और अतिरिक्त चावल 30 रुपये में ले सकते हैं. साथ ही एक्स्ट्रा चिकन पीस 45 रुपये में मिलती है.
जानें मशरूम बिरयानी की रेसिपी
वहीं, मशरूम बिरयानी बनाने की प्रक्रिया के बारे में बलराम बताते हैं कि सबसे पहले बासमती चावल को विशेष मसालों के साथ 70% पकाया जाता जाता है. इसके बाद ताजे मशरूम को अलग से मसालों में पकाकर चावल के साथ दम दिया जाता है, जिससे बिरयानी का स्वाद और खुशबू दोनों बेहतरीन हो जाती है. उनका स्टॉल रोजाना दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक ही संचालित होता है और लोगों कि भीड़ के कारण 3 घंटे के भीतर ही सभी वैरायटी खत्म हो जाती है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें