Last Updated:
Bharatpur Sawan Special Tahalka Ghevar: भरतपुर में सावन के साथ घेवर का स्वाद बाजारों में छा गया है, लेकिन इन दिनों एक खास घेवर ने लोगों का ध्यान खींचा है. तहलका घेवर अपनी खास रेसिपी और भरपूर ड्राई फ्रूट्स की वजह से सामान्य घेवर से अलग पहचान बना रहा है. इसे तैयार करने में काजू, बादाम सहित कई तरह के मेवों का इस्तेमाल किया जाता है. यही ड्राई फ्रूट्स इसके स्वाद को और खास बनाते हैं. सावन के साथ रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों के कारण मिठाइयों की खरीदारी बढ़ने से इसकी मांग भी बढ़ गई है. लोग इसे मिठाई के साथ-साथ गिफ्ट पैक के रूप में भी खरीद रहे हैं. भरतपुर में तहलका घेवर को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. इसकी कीमत करीब 1200 रुपये प्रति किलो है.
भरतपुर. सावन का महीना शुरू होते ही भरतपुर के बाजारों में मिठाइयों की खुशबू और खास तौर पर घेवर की मांग बढ़ने लगती है. सावन और घेवर का रिश्ता काफी पुराना है .यही वजह है कि इस मौसम में शहर की मिठाई की दुकानों पर अलग-अलग तरह के घेवर देखने को मिलते हैं. लेकिन इन दिनों भरतपुर का एक खास घेवर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इसका नाम है तहलका घेवर, जाे अपने अनोखे स्वाद और खास बनाने के तरीके की वजह से लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
सावन में बढ़ जाती है तहलका घेबर की डिमांड
सावन के महीने में रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों के चलते मिठाइयों की खरीदारी बढ़ जाती है. ऐसे में तहलका घेवर की मांग भी काफी बढ़ जाती है. लोग इसे अपने परिवार के लिए खरीदने के साथ-साथ रिश्तेदारों और दोस्तों को उपहार के रूप में भी देते हैं. खासकर त्योहारों के समय इसकी बिक्री में तेजी देखने को मिलती है. तहलका घेवर की खासियत सिर्फ इसका स्वाद ही नहीं बल्कि इसकी अलग पहचान भी है.
ड्राई फ्रूट्स तहलका घेबर को बनाता है खास
ड्राई फ्रूट्स से तैयार होने की वजह से यह सामान्य घेवर से थोड़ा अलग नजर आता है और खाने में भी इसका स्वाद अलग महसूस होता है. भरतपुर में यह घेवर अपनी खास पहचान बना चुका है और सावन के मौसम में मिठाई पसंद करने वाले लोगों के बीच इसकी मांग लगातार बनी रहती है. तहलका घेवर की अगर कीमत की बात करें तो करीब 1200 रुपये प्रति किलो की कीमत में बिकता है.
About the Author
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ें