भारतीय क्रिकेट टीम के मिशन श्रीलंका का आगाज होने जा रहा है। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को एक प्रैक्टिस मैच खेलने का मौका​ मिलेगा, जो सात अगस्त यानी दिन शुक्रवार से शुरू हो रहा है। ये मैच तीन दिन का होगा। इस बीच आपको ये जान लेना चाहिए कि मैच ​भारतीय समय अनुसार कितने बजे से शुरू होगा, साथ ही अगर आप इसे अपने टीवी और मोबाइल पर देखना चाहते हैं तो कैसे देख सकते हैं। चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। 

भारतीय टीम को मिलेगा पिच और मौसम को समझने का मौका

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस वक्त श्रीलंका में है। भारतीय टीम दो ही दिन पहले वहां पहुंची है और अब मैदान पर उतरकर तैयारी भी कर रही है। इस बीच 7 अगस्त से एक तीन दिन का प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा। जो श्रीलंका 11 से होगा। भारत के तो सभी खिलाड़ी इसमें खेलते हुए नजर आएंगे और उम्मीद है कि श्रीलंका के भी कुछ इंटरनेशनल प्लेयर्स खेलेंगे। इस मैच से भारतीय खिलाड़ियों को वहां के मौसम और पिच के बारे में अंदाज मिलेगा, जो 15 अगस्त से होने वाले टेस्ट में मददगार साबित होगा। पहला मुकाबला भारत के लिए ऐति​हासिक होगा, क्योंकि वे भारतीय टीम का 600वां टेस्ट मैच होगा।

सुबह दस बजे से शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका 11 प्रैक्टिस मैच

इस बीच मैच के वक्त की बात करें तो भारतीय समय अनुसार ये मैच सुबह करीब 10 बजे से शुरू हो जाएगा। जो शाम को करीब पांच बजे तक चलता रह सकता है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि मैच तीन दिन का होगा और रविवार को खत्म हो जाएगा। ये वाला मैच कोलंबो में होगा। इसके बाद टीम ​गॉल चली जाएगी, जहां पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से खेला जाना है।

भारत बनाम श्रीलंका 11 प्रैक्टिस मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव एप पर देखें लाइव

भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के मीडिया राइट्स सोनी स्पोर्ट्स के पास हैं। यानी अगर आप टीवी पर इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाना होगा, वहीं अगर मैच को मोबाइल पर देखना है तो उसके लिए सोनी लिव एप पर जाना होगा। हालांकि इसके लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। इस प्रैक्टिस मैच के बाद जब दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, उसके भी मैच इसी तरह से इसी टीवी चैनल और एप पर आप देख पाएंगे। 

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी।

यह भी पढ़ें 

केवल 47 बॉल पर ठोक दी ताबड़तोड़ सेंचुरी, 9 छक्के और 6 चौके, 200 से अधिक का स्ट्राइक रेट

ODI World Cup 2027 से पहले लगा करारा झटका, अब सीधे नहीं मिलेगी आईसीसी टूर्नामेंट में एंट्री

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment