X

भीषण गर्मी में ‘देसी प्रोटीन ड्रिंक’, बॉडी स्वस्थ रखने का सीक्रेट, जानें विधि

 

arw img

मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में सदियों से खाया जाने वाला पारंपरिक सत्तू अब तेजी से गांवों से निकलकर शहरों की पसंद बनता जा रहा है. भीषण गर्मी के बीच लोग इसे एक सस्ते और प्राकृतिक ‘देसी प्रोटीन ड्रिंक’ के रूप में अपना रहे हैं. सत्तू का शरबत न केवल शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाता है, बल्कि लंबे समय तक ऊर्जा भी बनाए रखता है, जिससे यह गर्मी में एक बेहतरीन हेल्दी विकल्प बनकर उभरा है. रसोइया प्रियंका सिंह बताती हैं कि सत्तू शरबत बनाना बेहद आसान है. एक बर्तन में सत्तू लेकर उसमें घड़े का ठंडा पानी मिलाकर अच्छी तरह घोला जाता है. इसके बाद स्वादानुसार नमक डाला जाता है. गिलास में काला नमक, सेंधा नमक, नींबू का रस और घर में पिसे मसाले जैसे जीरा व गोलकी मिलाकर उसमें सत्तू का घोल डाल दिया जाता है. यह पेय न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि एक गिलास पीने के बाद लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती, जिससे यह एक समय के भोजन का विकल्प भी बन सकता है.



Source link

Write A Comment