Last Updated:

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के भोग के लिए मक्खन की भारी मांग रहती है. बाजार की भीड़ और कमी से बचने के लिए इसे घर पर आसानी से बनाएं. दूध की जमती मलाई में बर्फ मिलाकर मथने से शुद्ध मक्खन अलग हो जाता है. इसे 15 दिनों तक फ्रिज में सुरक्षित रख सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

कोडरमाः जन्माष्टमी को लेकर कोडरमा शहर के बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर जहां बाजार में लड्डू गोपाल की पोशाक, झूले और पूजा सामग्री की मांग बढ़ी है. वहीं जन्माष्टमी के मौके पर मक्खन की डिमांड भी काफी अधिक रहती है. भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और माखन के साथ जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के कारण इस पर्व पर मक्खन का विशेष महत्व माना जाता है. इसी को देखते हुए कोडरमा में रामेश्वरम होटल के समीप स्थित यादव ऑर्गेनिक देसी घी के काउंटर पर पारंपरिक बिलोना तकनीक से तैयार किया गया मक्खन लोगों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. यहां लोगों को पारंपरिक तरीके से तैयार मक्खन मिलने के साथ संचालक ने इसे घर पर तैयार करने की आसान विधि की जानकारी भी दी है.

घर पर ऐसे तैयार कर सकते हैं शुद्ध मक्खन
काउंटर के संचालक मनोज यादव ने बताया कि शुद्ध मक्खन तैयार करने के लिए सबसे पहले दूध की मलाई को निकालकर एक साफ बर्तन में रख लिया जाता है. मलाई को रातभर के लिए छोड़ दिया जाता है. इसके बाद सुबह इसमें बर्फ के टुकड़े मिलाकर पारंपरिक बिलोना तकनीक से धीरे धीरे मथा जाता है. मथने की प्रक्रिया के दौरान मलाई से मक्खन अलग होकर ऊपर की सतह पर आने लगता है. जबकि पानी नीचे बैठ जाता है. उन्होंने बताया कि जब मक्खन पूरी तरह ऊपर आ जाए तो उसे धीरे-धीरे हाथ या किसी साफ बर्तन की सहायता से निकाल लिया जाता है. इस तरह घर पर ही बिना किसी विशेष मशीन या जटिल प्रक्रिया के शुद्ध मक्खन तैयार किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि घर में तैयार किए गए मक्खन को साफ और एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है. उचित तापमान और स्वच्छता का ध्यान रखने पर इसे करीब 15 दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है.

घर पर तैयार करें मक्खन
जन्माष्टमी के दौरान मक्खन की मांग सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है. ऐसे में कई बार बाजार में उपलब्ध मक्खन की बिक्री तेजी से बढ़ने के कारण यह आउट ऑफ स्टॉक भी हो जाता है. साथ ही बाजार में मिलने वाले उत्पाद की शुद्धता को लेकर भी लोग सावधानी बरतते हैं. ऐसे में पारंपरिक तरीके से घर पर मक्खन तैयार करना एक आसान विकल्प हो सकता है. खासकर जन्माष्टमी के अवसर पर लोग भगवान श्रीकृष्ण को घर में तैयार किया हुआ ताजा मक्खन भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं. कोडरमा में भी पर्व को लेकर बाजार में बढ़ती मांग के बीच पारंपरिक बिलोना से तैयार मक्खन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment