Last Updated:
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के भोग के लिए बेसन पाक एक बेहतरीन विकल्प है. यह मिठाई घी और बेसन से मात्र 15 मिनट में तैयार हो जाती है. इसे मध्यम आंच पर भूनकर पिसी चीनी और मेवे मिलाकर बनाया जाता है. फ्रिज में सेट करने के बाद यह बर्फी की तरह कट जाती है.
रांचीः जन्माष्टमी से एक दिन पहले आप घर पर ही लड्डू गोपाल के लिए बेसन पाक बना सकते हैं. यह घी और बेसन से बनने वाली एक आसान रेसिपी है. जिसे मात्र 15 मिनट में तैयार किया जा सकता है. इसे शुद्ध तरीके से बनाकर भगवान को भोग लगाया जा सकता है.
गृहिणी उषा की बताई विधि
रांची की गृहिणी उषा ने बेसन पाक बनाने की विधि बताई है. इसके लिए सबसे पहले चार बड़े चम्मच घी को कढ़ाई में हल्का गर्म करें. घी गर्म होने पर उसमें 6 बड़े चम्मच बेसन डालें. उषा ने इस अनुपात का विशेष ध्यान रखने को कहा. इसके बाद बेसन को लगातार चलाते रहें और आंच को मध्यम रखें.
दो स्टेप में तैयारी
बेसन को लगातार चलाते रहना है. शुरुआत में यह थोड़ा सूखा लग सकता है, लेकिन चलाते रहने पर लगभग 15 मिनट बाद बेसन घी छोड़ने लगेगा. इसके बाद 5 मिनट और चलाकर इसे आंच से उतार लें. इसमें अपनी पसंद के अनुसार पिसी हुई चीनी मिलाएं और चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लें.
बारीक कटे बादाम से गार्निश
मिश्रण को किसी कंटेनर में निकालकर आधा घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. आधे घंटे बाद चाकू की मदद से अपनी पसंद के आकार में काट लें, जैसे बर्फी या काजू कतली का आकार. इसके ऊपर बारीक कटे बादाम से गार्निश करें.
भोग के लिए तैयार
मात्र चार चम्मच घी, 6 चम्मच बेसन और थोड़ी चीनी से यह स्वादिष्ट बेसन पाक तैयार हो जाता है. जिसे जन्माष्टमी पर भगवान को भोग लगाया जा सकता है. यदि इसे रात भर छोड़ दिया जाए, तो सुबह तक यह हलवाई की तरह सख्त और खस्ता हो जाएगा. उषा ने बताया कि इसमें अपनी इच्छा अनुसार थोड़ा खोया भी मिलाया जा सकता है, जो पूरी तरह वैकल्पिक है.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…
और पढ़ें