Last Updated:
5 Beetroot Recipes: चुकंदर का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. चुकंदर एक सुपरफ़ूड सब्ज़ी है जो आयरन, फोलेट, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. इसे नियमित रूप से खाने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है.
5 Beetroot Recipes: मानसून का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं यह कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है. ऐसे में शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत रखना बेहद जरूरी होता है. चुकंदर एक ऐसी सुपरफूड है, जो आयरन, फाइबर, फोलेट, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है. इसका हर रोज सेवन शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ इम्यूनिटी मजबूत करने में भी मदद कर सकता है. आइए जानते हैं चुकंदर से बनने वाली 5 स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपीज के बारे में विस्तार से…
चुकंदर का जूस: मानसून के मौसम में आप अपने दिन की शुरुआत ताज़े चुकंदर के जूस से कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए चुकंदर को गाजर, सेब और थोड़े से अदरक के साथ ब्लेंड करें. यह शरीर को डिटॉक्स करने और एनर्जी लेवल बढ़ाने में मदद करता है.
चुकंदर का सलाद: अगर आप कोई हेल्दी डिश ढूंढ रहे हैं, तो चुकंदर का सलाद एक बेहतरीन विकल्प है. पके हुए चुकंदर को खीरे, टमाटर, प्याज़ और नींबू के रस के साथ मिलाकर एक स्वादिष्ट सलाद तैयार करें. इसमें फाइबर और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
चुकंदर का पराठा: नाश्ते के लिए चुकंदर का पराठा एक बढ़िया ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए आटे में चुकंदर और मसाले मिलाएं. यह जल्दी बन जाता है और देखने में भी आकर्षक लगता है.
चुकंदर का रायता: जो लोग मानसून में हल्का और स्वादिष्ट खाना पसंद करते हैं, उनके लिए चुकंदर का रायता एक शानदार विकल्प है. पके हुए चुकंदर को दही और जीरा व काला नमक जैसे मसालों के साथ मिलाएं. इसे पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.
चुकंदर का सूप : मानसून के दौरान गर्म चुकंदर का सूप पीना बहुत आरामदायक होता है. चुकंदर, टमाटर और अदरक को कद्दूकस करके ब्लेंड करें और कुछ हल्की सब्ज़ियों के साथ सूप तैयार करें. यह शरीर को गर्माहट और पोषण देने का एक शानदार तरीका है.
चुकंदर के फायदे: चुकंदर में मौजूद पोषक तत्व ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने, आयरन की कमी को दूर करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सकते है. इसे त्वचा और पाचन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.