मिथिला में गेनहारी साग, जिसे चौलाई या अमरंथ भी कहा जाता है, स्वाद और सेहत दोनों के लिए काफी पसंद किया जाता है. यह साग जल्दी पक जाता है और कम मसालों में भी स्वादिष्ट बनता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले साग को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लिया जाता है. फिर सरसों के तेल में मेथी दाना, लहसुन और हरी मिर्च का तड़का लगाया जाता है. इसके बाद साग डालकर धीमी आंच पर पकाया जाता है. गेनहारी साग में लहसुन का स्वाद सबसे ज्यादा अच्छा लगता है. अगर साग में हल्की कड़वाहट हो तो उसे नमक वाले पानी में थोड़ी देर भिगोने से स्वाद बेहतर हो जाता है. साथ ही, गेनहारी साग को कम तेल और हल्के मसालों में पकाने से इसका असली स्वाद आता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।