X

मिथिलांचल की इस देसी चटनी के आगे फीकी पड़ जाएगी हर डिश, 5 मिनट में करें तैयार

 

arw img

अगर आप तीखा और चटपटा खाने के शौकीन हैं, तो मिथिलांचल की पारंपरिक हरी मिर्च चटनी जरूर ट्राई करें. यह खास चटनी सिलबट्टे पर हरी मिर्च, काली मिर्च, लहसुन और नमक को पीसकर बनाई जाती है. मिथिलांचल की यह देसी चटनी बेहद आसान और जल्दी तैयार होने वाली रेसिपी मानी जाती है. इसे बनाने के लिए हरी मिर्च, काली मिर्च, लहसुन और नमक को सिलबट्टे पर अच्छी तरह पीसा जाता है. इसके बाद स्वाद बढ़ाने और तीखापन थोड़ा कम करने के लिए इसमें थोड़ा कच्चा सरसों तेल मिला दिया जाता है.यह चटनी सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाती है और ग्रामीण इलाकों में इसे शाम के नाश्ते में खास तौर पर खाया जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment