Last Updated:
गर्मी की छुट्टियों में स्वादिष्ट और खास खाने की बात हो तो छोले-भटूरे का नाम सबसे पहले आता है. अगर आप भी घर पर रेस्टोरेंट जैसे नरम, फूले हुए और स्वाद से भरपूर भटूरे बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए है. कुछ खास टिप्स की मदद से आप अपने परिवार और मेहमानों को पंजाबी जायके का शानदार स्वाद चखा सकते हैं.
जैसे ही गर्मी की छुट्टी आती है, हर किसी का मन कुछ खास और स्वादिष्ट खाने का करता है, ऐसे मौकों पर, छोले भटूरे एक ऐसी डिश है, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. अगर आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसे भटूरे एकदम नरम और फूले हुए बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान टिप्स आपके काम आ सकते हैं.
दरअसल, जैसे-जैसे गर्मी की छुट्टियां खत्म होती है, हर किसी का मन कुछ खास और स्वादिष्ट खाने का करता है, ऐसे पलों में छोले भटूरे एक ऐसी डिश है, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. पारंपरिक पंजाबी स्वाद से भरपूर यह डिश अब एक मॉडर्न ट्विस्ट के साथ भी काफी लोकप्रिय हो रही है.
अगर आप घर पर ही रेस्टोरेंट-स्टाइल एकदम नरम और फूले हुए भटूरे बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान टिप्स आपके काम आ सकते हैं. आइए छोले भटूरे की एक मॉडर्न और स्वादिष्ट रेसिपी देखें. इससे पहले कुछ काम छोले भटूरे बनाने से पहले कर लें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब 1 कप काबुली चना (रात भर भिगोया हुआ), 2 बारीक कटे प्याज़, 2 टमाटर की प्यूरी, 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 छोटा चम्मच चना मसाला, ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, 2 बड़े चम्मच तेल.
सबसे पहले, भिगोए हुए चनों को नमक डालकर प्रेशर कुकर में तब तक पकाएं, जब तक वे नरम न हो जाएं. अब, एक पैन में तेल गरम करें और प्याज को सुनहरा भूरा होने तक भूनें. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और टमाटर की प्यूरी डालें.
फिर मसाले मिलाएं, अच्छी तरह चलाएं और फिर इस मिश्रण में चने डाल दें. कुछ मिनट पकाने के बाद, चने तैयार हो जाएंगे. 2 कप मैदा, 2 बड़े चम्मच सूजी, 2 बड़े चम्मच दही, ½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, एक चुटकी बेकिंग सोडा, 1 छोटा चम्मच चीनी, थोड़ा सा नमक, गुनगुना पानी, तलने के लिए तेल ले लें.
अब एक बड़े कटोरे में मैदा, सूजी, दही, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, चीनी और नमक को मिला लें. अब गुनगुने पानी का इस्तेमाल करके एक नरम आटा गूंथ लें. इसे ढककर कम से कम 2 घंटे के लिए रख दें. यही वह तरकीब है, जो भटूरों को बेहद नरम बनाती है.
अब आटे की लोई को बेल लें और इसे गरम तेल में तल लें. जैसे ही भटूरा फूल जाए, इसे पलट दें और सुनहरा भूरा होने तक तलें. गरमा-गरम छोले और फूले हुए भटूरे को प्याज, अचार और हरी चटनी के साथ परोसें. इस आधुनिक और नरम शैली में बनी डिश का स्वाद इतना जबरदस्त होगा कि हर कोई इसकी रेसिपी जरूर पूछेगा. यह डिश वीकेंड पार्टी या फैमिली लंच के लिए एकदम सही रहेगी.