Last Updated:

Kumatiya Kadhi Recipe: बारिश का मौसम आते ही गरमा-गरम और स्वादिष्ट खाने की इच्छा बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप कुछ पारंपरिक और अलग स्वाद चखना चाहते हैं, तो मारवाड़ की प्रसिद्ध कुमटिया कढ़ी बेहतरीन विकल्प है. राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में वर्षों से बनाई जाने वाली यह खास रेसिपी अपने अनोखे स्वाद और पौष्टिक गुणों के लिए जानी जाती है. कुमटिया, दही, बेसन और देसी मसालों से तैयार यह कढ़ी स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखती है. गर्मागर्म बाजरे की रोटी, ज्वार की रोटी या सादे चावल के साथ इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. कम सामग्री में बनने वाली यह पारंपरिक डिश मॉनसून के मौसम में परिवार के लिए एक बेहतरीन भोजन साबित हो सकती है.

ख़बरें फटाफट

जालौर: मॉनसून की हल्की बारिश ठंडी-ठंडी हवा और ऐसे मौसम में अगर सामने गरमा-गरम देसी खाना आ जाए, तो मजा ही कुछ और हो जाता है. राजस्थान की बात करें तो यहां की कढ़ी का स्वाद हर किसी ने चखा होगा—कभी पकोड़े वाली कढ़ी, कभी मोठ या चने वाली कढ़ी लेकिन आज लोकल 18 आपको बताने जा रहे हैं. एक ऐसी खास कढ़ी के बारे में, जिसका स्वाद जितना अनोखा है, उतनी ही इसकी पहचान देसी और पारंपरिक है। हम बात कर रहे हैं. मारवाड़ की मशहूर कुमटिया कढ़ी की.

कुमटिया, जो पंचकूटे का अहम हिस्सा मानी जाती है, वही इस कढ़ी को एक अलग और खास स्वाद देती है. गांवों में आज भी बारिश के मौसम में यह कढ़ी बड़े चाव से बनाई जाती है. इसकी खुशबू और सादगी भरा स्वाद हर किसी को पसंद आता है.

बारिश के टाइम ये कढ़ी जरूर बनती है
इस रेसिपी को बनाने वाली गृहिणी लीला देवी ने लोकल 18 को  बताया कि हमारे यहां गांव में बारिश के टाइम ये कढ़ी जरूर बनती है. कुमटिया का स्वाद थोड़ा अलग होता है, लेकिन जब इसे कढ़ी में डालते हैं तो बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. इसे हम बाजरे की रोटी के साथ खाते हैं, बहुत मजा आता है. जानते हैं इसे बनाने की आसान और पारंपरिक रेसिपी. सबसे पहले आपको कुमटिया लेनी है. इसे साफ पानी से 3–4 बार अच्छे से धो लें, ताकि इसकी कड़वाहट और धूल पूरी तरह निकल जाए. इसके बाद इसे उबालकर अलग रख दें.

पत्ता और कटी हुई हरी मिर्च डालकर तड़का लगाएं
अब एक बाउल में छाछ लें और उसमें थोड़ा बेसन डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. ध्यान रखें कि इसमें गुठलियां न रहें और एक स्मूद बैटर तैयार हो जाए. अब कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद उसमें राई, जीरा और हींग डालें. इसके साथ ही कढ़ी पत्ता और कटी हुई हरी मिर्च डालकर तड़का लगाएं.

गरमा-गरम कुमटिया कढ़ी तैयार हो जाती
जब ये मसाले अच्छे से चटकने लगें, तब इसमें उबली हुई कुमटिया डाल दें. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और अपने स्वाद अनुसार मसाले डालकर इसे अच्छे से भून लें. इसके बाद तैयार किया हुआ छाछ और बेसन का घोल इसमें डाल दें और धीमी आंच पर पकने दें. थोड़ी ही देर में इसमें उबाल आना शुरू हो जाएगा. अब इसमें स्वाद अनुसार नमक डालें और कढ़ी को कुछ देर और उबलने दें, ताकि इसका स्वाद और गाढ़ापन सही तरीके से तैयार हो जाए. आखिर में इसमें सूखी लाल मिर्च के टुकड़े डालें और ऊपर से हरा धनिया डालकर इसे गार्निश कर लें. इस तरह आपकी गरमा-गरम कुमटिया कढ़ी तैयार हो जाती है, जिसे आप बाजरे की रोटी, पराठे या पूड़ी के साथ सर्व कर सकते हैं.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

Write A Comment