Last Updated:

Tribal Dish Dambu Recipe: झारखंड के बहुत से पारंपरिक आदिवासी व्यंजनों में से एक है डंबू, जिसे चावल के आटे से स्टीम करके पकाया जाता है. हल्का-फुल्का स्नैक खाने का मन हो तो ये बेस्ट च्वॉइस है. इसे चटनी के साथ परोसने पर स्वाद और बढ़ जाता है. देखिए पूरी रेसिपी.

ख़बरें फटाफट

बोकारो. झारखंड अपने समृद्ध पारंपरिक खान-पान और आदिवासी संस्कृति के लिए जाना जाता है. यहां के व्यंजनों में परंपरा और सादगी की खास झलक देखने को मिलती है. इन्हीं में एक प्रसिद्ध आदिवासी व्यंजन है ‘डंबू’, जिसे खास अवसरों पर बनाया जाता है. इस व्यंजन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी सादगी और स्वाद, जिसे चावल के आटे से स्टीम करके तैयार किया जाता है. इस व्यंजन को बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं. ऐसे में बोकारो के सेक्टर-4 की सरिता बेक ने डंबू बनाने की पारंपरिक विधि की जानकारी दी है, जिसे घर पर मिनटों में तैयार किया जा सकता है.

डंबू बनाने की जरूरी सामग्री
डंबू बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में पानी गर्म करें. जब पानी उबलने लगे, तो उसमें तेल, नमक और थोड़ी सी चीनी डालें. तेल डालने से आटा चिपकता नहीं है और बनावट बेहतर बनती है. इसके बाद उबलते हुए पानी में धीरे-धीरे चावल का आटा डालते हुए मिलाएं और धीमी आंच पर अच्छी तरह चलाते रहें, ताकि गांठ न बने.

फिर अगले चरण में जब आटा पानी में पूरी तरह मिल जाए, तो उसे ठंडा करके अच्छी तरह गूंथ लें. इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें हाथों से लंबा आकार दें. यह डंबू का ट्रेडिशनल शेप है.

अब है पकाने की बारी
डंबू को पकाने के लिए पारंपरिक तौर पर बांस की टोकरी का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आप घर में स्टीमर या इडली मेकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद लोइयों को टोकरी या फिर स्टीमर में 15 मिनट तक ढंककर रखें. कवर करना जरूरी है वरना ये पकेगा नहीं. इस बीच आंच मध्यम रखें, न बहुत तेज, न बहुत धीमी. गैस से हटाने से पहले एक बार चेक कर लें, अगर न पका हो तो उसे फिर से चढ़ा दें.

चटनी के साथ परोसें
इसके बाद गरमा-गरम स्टीम डंबू का स्वाद टमाटर चटनी के साथ उठा सकते हैं. इसके अलावा आजकल कुछ लोग इसमें हल्का ट्विस्ट देते हुए कड़ी पत्ता डालकर हल्का फ्राई भी करते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है. फ्राई करना आपकी च्वॉइस है पर इससे स्वाद बढ़ जाता है. इसे हरी चटनी, सॉस किसी के भी साथ खाया जा सकता है. कोशिश करें चटनी थोड़ी तीखी हो तो बेहतर है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Write A Comment